Search This Blog

Thursday, September 3, 2020

सबसे सुंदर राम ही राम

 सबसे सुंदर राम ही राम

विपुल लखनवी नवी मुंबई।

पतित पावन एक ही नाम। सबसे सुन्दर जय श्री राम।।
सबको तारे एक ही नाम। पतित पावन जय श्री राम।।

सत्य सनातन ईश का नाम। सबका प्यारा जय श्री राम।।
सब जग ध्यावे सीता राम। जय श्री राम जय श्री राम।।

कष्ट निवारक राम ही राम। ह्रदय निवासी जय श्री राम।।
मर्यादा दिखलाते राम। राजधर्म सिखलाते राम।।

राह सत्य दिखलाते राम। कर्म अकर्म समझाते राम।।
हर मनवासी भक्त प्रणाम। सबसे ऊंचा राम का नाम।।

राष्ट्राधार कोटिश: प्रणाम। घर घर गूंजे जय श्री राम।।
हे दुखभंजन विपुल का गान। देश प्रेम है जय श्री राम।।

जो न गावे राम का नाम। दुर्भाग्यी उसको सब जान।।
दास विपुल शठ पापी हम हैं। शरण में ले लो हे श्री राम।।


स्तुतिकार विपुल लखनवी।

 

 


राम ही राम।

 राम ही राम

विपुल लखनवी नवी मुंबई।।

करना है प्रेम श्रीराम से करो।
काम यही नेक उनके नाम से करो।।
रामनाम जग से तारेगा तुम्हे।
राम नाम प्यारा ही उबारेगा तुम्हे।।
रामनाम महिमा प्यारी है सुनो।
राम नाम से संकट दूर हों करो।।
करना है प्रेम श्रीराम से करो।
काम यही नेक उनके नाम से करो।।


रामनाम जप कर कितने सुधरे।
मरा मरा जप बाल्मीकि निखरे।।
तुलसी रामनाम गाकर अमर हुए।
हनुमत रामनाम से अजर हुए।।
कवियों के प्यारे राम सदा बने।
रामनाम अमृत से भक्ति करो।।
करना है प्रेम श्रीराम से करो।
काम यही नेक उनके नाम से करो।।


दास विपुल रामनाम महिमा गाए।
ईष्ट कृपा सदा काम आए।।
अपना जीवन राम नाम भर लो।
राम नाम दर्शन ह्रदय कर लो।।
आज है शुभ घड़ी प्रण तो करो।
राम नाम से यह जीवन वर लो।।
करना है प्रेम श्रीराम से करो।
काम यही नेक उनके नाम से करो।।


स्तुतिकार: विपुल लखनवी नवी मुंबई।

 

पृष्ठ पर जाने हेतु लिंक दबायें: मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य   


🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

 


एक दिया राम नाम का

 एक दिया राम नाम का

कवि विपुल लखनवी नवी मुंबई।

चलो चलें उत्सव हम मनाएं।  राम नाम के दिए जलाएं।।
पावन दिवस आज है आया। रामलला ने स्थल पाया।।

 
वर्षों तक हम देख सके न। आक्रांता को तोल सके न।।
पंच सदियां बीत गई हैं। राम नाम को खुलकर गाएं।।

 
चलो चलें उत्सव हम मनाएं।  राम नाम के दिए जलाएं।।
बच्चा बच्चा बोल रहा है। मिशरी कानों में घोल रहा है।।

 
गली मोहल्ले आज सजे हैं। हम भी अपने घर को सजाएं।।
चलो चलें उत्सव हम मनाएं।  राम नाम के दिए जलाएं।।

 
मोल बहुत इस पल का है। वीर शहीदों के बल का है।।
सत्य सनातन का पौरुष है। ताल ठोक अब आगे आएं।।

 
चलो चलें उत्सव हम मनाएं।  राम नाम के दिए जलाएं।।
दास विपुल यह विनती करता। राम नाम ही कर्ता-भरता।।

 
राम नाम का भजन करें हम। पूरे विश्व को आज दिखाएं।।
चलो चलें उत्सव हम मनाएं।  राम नाम के दिए जलाएं।।

 
कलम विपुल की जय बोलेगी। राम नाम महिमा डोलेगी।।
सत्य सनातन दुनिया छाए। यही प्रयास हम करते जाएं।।

चलो चलें उत्सव हम मनाएं।  राम नाम के दिए जलाएं।।


कवि विपुल लखनवी नवी मुंबई।

 

 

पृष्ठ पर जाने हेतु लिंक दबायें: मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य   


🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


जय श्री राम

जय श्री राम

विपुल लखनवी नवी मुंबई।


अब तो गूंजेगी यह धरती जय श्री राम के नारों से।

टकराएंगीं यह आवाजें घटनाद प्रहारों से।। 

 
श्री राम का यही नारा दुनिया को सिखलाना है।
अमन शांति श्रीराम से होगी दुनिया को समझाना है।।

 
नहीं किसी से नफरत करती सनातन सिखलाती है।
विश्व शांति इससे संभव दुनिया को समझाती है।।

 
टकराएगा जब यह नारा सूरज चांद सितारों से।
देव देवता हर्षित होंगे जय श्री राम के नारों से।।

 
आंच नहीं अब आने देंगे भारत गौरव इससे है।
सत्य सनातन विपुल धरोहरज्ञान सभी का इससे है।।

 
जय चंदों को ढूंढ ही लेंगे आधुनिकतम संचारों से।
षड़यंत्रों को नष्ट करेंगे निपटेंगे गद्दारों से।।

 
विपुल गीत अब हम गाएंगे सरगम की झंकारो से।
अब तो गूंजेगी यह धरती श्री राम के नारों से।।

 

जय श्री राम।

पृष्ठ पर जाने हेतु लिंक दबायें: मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य  

 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏



Tuesday, April 28, 2020

क्यो खतरनाक है यू ट्यूब की साधनाये।

क्यो खतरनाक है यू ट्यूब की साधनाये।
सनातनपुत्र देवदास विपुल "खोजी"

मेरे पास कुछ ऐसे लोग व्हाट्सएप ग्रुप और व्यक्तिगत भी आते है जो यू ट्यूब को देखकर चक्र साधना, कुण्डलनी जागरण, या क्रिया योग या अन्य कुछ आरंभ करते है। कुछ दिनों बाद अधिकतर लोग आज्ञा चक्र या कनपटी पर तीव्र दर्द, कमर में दर्द, अत्याधिक पसीना, खुजली, दाने इत्यादि की शिकायत करते है। कोई कोई तो अनुभव से भयभीत होकर सलाह मागने लगता है।
चलिए आज इस पर चर्चा की जाए। मेरे खुद के अनुभवों से जो सार निकलता है उस पर विचार रखता हूँ।

देखिये

परमपिता परमेश्वर की कृपा से इस संसार में हर जीव की उत्पत्ति बीज के द्वारा ही होती है चाहे वह पेड़-पौधे हो, कीडे – मकोडे, जानवर या फिर मनुष्य योनी। चित्त में भी कर्मफल बीज के रूप संचित होते हैं। यानी बीज को जीवन की उत्पत्ति का कारक माना गया है।बीज मंत्र भी कुछ इस तरह ही कार्य करते है। हिन्दू धरम में सभी देवी-देवताओं के सम्पूर्ण मन्त्रों के प्रतिनिधित्व करने वाले शब्द को बीज मंत्र कहा गया है।

वस्तुतः बीजमंत्रों के अक्षर उनकी गूढ़ शक्तियों के संकेत होते हैं। इनमें से प्रत्येक की स्वतंत्र एवं दिव्य शक्ति होती है। और यह समग्र शक्ति मिलकर समवेत रूप में किसी एक देवता के स्वरूप का संकेत देती है। जैसे बरगद के बीज को बोने और सींचने के बाद वह वट वृक्ष के रूप में प्रकट हो जाता है, उसी प्रकार बीजमंत्र भी जप एवं अनुष्ठान के बाद अपने देवता का साक्षात्कार करा देता है।

अब आप कुछ समझे होंगे। वास्तव में ध्यान चाहे वह कोई भी विधि हो। त्राटक, विपश्यना, शब्द, नाद, स्पर्श योग या मन्त्र जप या और कुछ। इनके द्वारा हमारी ऊर्जा बढ़ती है। आप जानते है शक्ति मतलब ऊर्जा। अब होता यह है  यदि हमारे शरीर को इस प्रकार की ऊर्जा सहने की आदत नही होती तो हमको रोग या शारीरिक कष्ट हो सकते है।

आप जानते है ऊर्जा मतलब hn h is plank constant n is frequency. इस कारण विभिन्न विधियों और मन्त्रो के अलग अलग ऊर्जा के आयाम अलग आवृत्तियों के कारण हो जाते है।
उदाहरण आपने किसी विशेष चक्र पर उसके बीज मंत्र से ध्यान किया। उस ऊर्जायित आयाम के कारण चक्र के बीज मंत्र उद्देलित हो गए। अब चक्र की एक विशिष्ट ऊर्जा निकली। उस चक्र के ऊपर नीचे का चक्र तो जागृत नही तो यह ऊर्जा कहा से निकलेगी। रास्ता न मिलने पर यह रोग पैदा कर सकता है जो असाध्य भी हो सकता है।

यदि आपके चक्र कुण्डलनी जागरण के पश्चात मूलाधार को भेदकर धीरे धीरे ऊपर के चक्रो में आते है तो यह ऊर्जा नीचे के चक्रो से निकल जाती है और शरीर मे रोग नही होता।
अब यदि बिना कुण्डलनी जगे चक्रो के बीज मंत्र उर्जित हो गए तो भगवान मालिक।

वही समर्थ गुरु अपनी ऊर्जा से शिष्य की अधिक ऊर्जा को नियंत्रित कर सकता है।
अब मान लीजिए आपने त्राटक किया वह भी बिंदु या रंग और जो निराकार है। तो आपके आज्ञा चक्र की ऊर्जा बढ़ी। यदि वह बाहर नही निकल पाई तो वह आपके मस्तिष्क के न्यूरॉन्स को प्रभावित कर सकती है। ये न्यूरॉन्स बहुत कोमल और याददाश्त को गुत्थियों में संग्रहित करते है। इस कारण आपका मस्तिष्क संतुलन बिगड़ सकता है। आप जिद्दी या कुछ हद तक पागल भी हो सकते है।
इस सबका एक ही उपचार है कि प्रणायाम के द्वारा अपनी अतिरिक्त ऊर्जा को श्वास से बाहर निकाले और आसनों द्वारा शरीर मजबूत करे।
यदि यह नही कर सकते हो किसी साकार मन्त्र का जप करे। यह जाप सुनार के हथौड़े की चोट कर आपके शरीर और चक्रो को कम्पन देकर उन्हें ऊर्जा सहने लायक बनाता है।

समस्या वहाँ अधिक आती है जो निराकार विधियों से ध्यान करता है। क्योंकि निराकार आकार रहित होता है तो आपकी ऊर्जा जो ब्रह्म शक्ति का रुप है वह आपको किस रूप में किस प्रकार सहायता करेगी।

वही साकार मन्त्र जप और विधियाँ उस ब्रह्म शक्ति को उस मन्त्र के सगुण रूप में आने को विवश हो जाती है। सहायता करने के अतिरिक्त वह उस साकार और मन्त्र संकल्पना का रूप धारण कर दर्शन देकर अतिरिक्त ऊर्जा को शारीरिक ऊर्जा में समाहित कर देती है।
आप देखे माउंट आबू में मस्तिष्क रोगी अधिकतर पाए है। जो नही वह किसी हद तक झक्की हो जाते है। कारण वहाँ जो है वह कुण्डलनी शक्ति मानते नहीं। गुरु मानते नही। लाल प्रकाश जो मूलाधार का रंग है उस प्रकाश पर निराकार त्राटक करवाते है। पति पत्नी के बीच सम्बन्ध से जो ऊर्जा निकलती है उसे रोककर दोनो को भाई बहन बना देते है। तो ऊर्जा किधर जाए।

लिखने को हर विधि पर हैं पर संक्षेप में आप कोई भी विधि यदि साकार सगुण करते है तो खतरा कम। दूसरे सबसे सरल सहज आसान है मन्त्र जप। नाम जप। आपको जो इष्ट अच्छा लगे उसका मन्त्र जप करे। सघन सतत निरन्तर। यह साकार मन्त्र आपको आपके गुरू से लेकर निराकार तक की यात्राओं के अतिरिक्त ब्रह्म ज्ञान भी दे जाएगा। बस अपने इष्ट को समर्पित होने का प्रयास करो।
जय महाकाली। जय गुरुदेव।
💐💐💐💐💐

 गुरु की क्या पहचान है? आर्य टीवी से साभार गुरु कैसा हो ! गुरु की क्या पहचान है? यह प्रश्न हर धार्मिक मनुष्य के दिमाग में घूमता रहता है। क...