Search This Blog

Wednesday, February 27, 2019

बद्ररायण ब्रह्मसूत्र या उत्तर मीमांसा समन्वय अध्याय का प्रथम पाद





बद्ररायण ब्रह्मसूत्र या उत्तर मीमांसा
समन्वय अध्याय का प्रथम पाद
सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"



प्रथम अध्याय ( समन्वय )


समन्वय नाम क्यों। क्योकिं इसमें अनेक प्रकार की परस्पर विरुद्ध श्रुतियों का समन्वय ब्रह्म में किया गया है। यानि आपस में ताल मेल बैठाने का प्रयास किया गया है। 

अथातो ब्रह्मजिज्ञासा । ( ब्रसू-१,१.१ । )
अथ  ततो  ब्रह्म  जिज्ञासा।
अथ यानि ये ततो यानि बाद में ब्रह्म की जिज्ञासा।
मतलब आदमी दुनिया के भोग विलास में कितना भी  लिप्त रहे। कितने भी वहिर्मुखी कार्य करे। किंतु अंत में उसके अंदर जब स्थाई शांति नहीं मिलती तब वह ब्रह्म को जानने की उत्सुकता रखता है। बोलते है “देर आये दुरुस्त आये”। इसी बात को इस सूत्र में कहा है। “जान बची तो लाखो पाये, लौट के बुद्धु घर को आये” । मतलब बच्चू बाबू कहां तक बचोगे एक न एक दिन इस प्रश्न में फंसोगे। इसी लिये बोला अथातो ब्रह्मजिज्ञासा।
यदि साहित्यिक शब्दों में या तथाकथित सजावटी शब्दों में कहें तो “अब हमें ब्रह्म जानने की जिज्ञासा हुई। अथवा दूसरों को समझाने हेतु कह सक्ते हैं "आओ, अब हम परम सत्य की जिज्ञासा करें।" यह एक आवाहन है, प्रस्थान है, दिशा है, गति भी। धर्म-दर्शन की यात्रा। धर्म की जननी है आस्था और दर्शन का अर्थ है जिज्ञासा।
अब आप देखें। वेद का जन्म इसी लिये हुआ कि हम जान सके।  ब्रह्म क्या है। हम ही ब्रह्म हैं। यह मात्र सोंचना  या जानना नहीं है बल्कि अनुभव के द्वारा ही प्राप्त होता है। साथ ही हम वेद महावाक्यों द्वारा यह भी जानें अनुभव करें “सर्व खलुमिदम ब्रह्म”।
प्रश्न यह है क्यों जानें। तो इसका उत्तर है कि क्यों कि मानव का शरीर इसीलिये मिला है।  

जन्माद्यस्य यतः । ( ब्रसू-१,१.२ । )
जन्म अध्य अस्य यत: ।
यानि जन्म जिसका वह धारणा से परे नियमित हुआ जानो। मतलब जो भी जन्म हुआ यानि इस धरा पर उत्पन्न हुआ वह धारणा यानि तुम्हारे ज्ञान के परे और जो नियमित यानि सतत निरंतर कार्यशील उसको जानो। या “जिसने यह सृष्टि उत्पन्न की है , जो इसका पालन कर रहा है और जो इसका (समय पर) संहार करेगा, वह (ब्रह्म अर्थात परमात्मा) है और हमारी बुद्धि से परे है, उसको जानो।”।

संसार में कुछ भी स्वतः अर्थात अपने से बनता हुआ दिखाई नहीं देता । यह इस सर्वत्र प्रसिद्ध जगत् को देखने से हमें पत्ता चलता है। ब्रह्मसूत्र और फिर आधुनिक काल के विख्यात वैज्ञानिक न्यूटन ने भी कहा है कि प्रकृति का प्रत्येक कण यदि खड़ा है तो खड़ा ही रहेगा और यदि चल रहा है तो सीधी रेखा में एक स्थिर गति से चलता ही रहेगा , जब तक कि उस पर किसी बाहरी शक्ति का प्रभाव न पड़े।

अतः पृथ्वी , चन्द्र और अन्य बड़े - बड़े नक्षत्रों की गत्ति आरम्भ करने वाला और इसको इतने काल से अंडाकार मार्ग पर चलाने वाला, कोई महान् सामर्थ्यवान् होना चाहिए।
यह सिद्धांत सर्वमान्य हैं कि बिना कर्ता के कर्म नहीं होता। इसका वर्णन दर्शनाचार्य व्यास मुनि ने भी ब्रह्मसूत्रों में भी किया है। 

शास्त्रयोनित्वात् । ( ब्रसू-१,१.३ । )
शास्त्र योनि त्व आत।

शास्त्र उसकी योनि से उत्पन्न अर्थात वह शास्त्र मतलब ज्ञान का जनक है। त्व आत। उसी से आते है या जन्मते है। यानि ज्ञान भी उसी के द्वारा उत्पन्न होता है।
अर्थ हुआ ब्रह्म में जगत् का कारणत्व दिखलाने से उसकी सर्वज्ञता सूचित हुयी, अब उसी को दृढ़ करते हुये कहते हैं- अनेक विद्यास्थानों से उपकृत, दीपक के समान सब अर्थों के प्रकाशन में समर्थ और शास्त्र का योनि अर्थात् कारण ब्रह्म है। वेद उपनिषद इत्यादि जो भी सर्वज्ञगुणसंपन्न शास्त्र कि उत्पत्ति सर्वज्ञ को छोड़ कर अन्य से संभव ही नहीं है। यह तो लोकप्रसिद्ध 


तत् तु समन्वयात् । ( ब्रसू-१,१.४ । )
वो तू समन्व्य करता है।
वो ब्रह्म ही है जो जगत में समन्वय करनेवाला यानि ताल -मेल, पाप- पुण्य,  कर्म- अकर्म में ताल मेल यानि न्याय करनेवाला है।
अन्य अर्थ हैं “ पदार्थ- (तत्) इसमें (तु) आक्षेपकत्र्ता के उत्तर के लिये आया है। (समन्वयात्) सब विद्वानों के लेखों को एकमत होने से वा सबका उसमें सम्मत होने से।“

ईक्षतेर् नाशब्दम् । ( ब्रसू-१,१.५ । )
ईशतेर ना शब्दम
ईशतेर न अशब्दम
पहली पंक्ति का अर्थ हुआ। ईश मात्र शब्द नहीं है।
दूसरी पंक्ति के अर्थ पहले यह श्लोक देखे।
इस श्लोक के अनुसार
अशब्दम स्पर्शमरूपंव्ययम् ,तथा रसं नित्यं गन्धवच्च यत"(कठोपनिषद 1/3/15 )
अर्थात वह परब्रह्म अशब्द, अस्पर्श, अरूप, अव्यय, नित्य व अनादि है । भार रहित, स्वयम्भू, कारणों का कारण, कारण ब्रह्म है। उसे ऋषियों ने आत्मानुभूति से जाना व वेदों में गाया।

ईश्वर अशब्द भी नहीं है।
गौणश् चेन् नात्मशब्दात् । ( ब्रसू-१,१.६ । )
वह पदार्थं  (गौणः) कथनमात्र शब्द भी  नहीं है।
(आत्मशब्दात्) उपनिषद् का तात्पर्य आत्मा से होने से लें। तो मात्र आत्मा भी नहीं है।
गौणश का अर्थ मराठी भाषा में भाग्यवान, सक्रिय, लक्षपूर्वक, स्वैच्छिक होता है।
गौणश चे न न आत्म शब्दात ।
वह भाग्यवान, सक्रिय,  लक्षपूर्वक, स्वैच्छिक भी नहीं है। यानि भक्तों के अधीन है। साथ ही वह न मात्र आत्म शब्द है। 
अन्य अर्थ । वह गौण यानि महत्वहीन नहीं है। और न मात्र शब्द है।
 तन्निष्ठस्य मोक्षोपदेशात् ( ब्रसू-,. )

तन्निष्ठ मोक्ष  उपदेशात् ।

उसमें बैठना मोक्ष में बैठना है।
उसमें (परब्रहम् में) स्थित होने वाले व्यक्ति की मुक्ति बतलाई गई है।
इसमें चित्त के स्थिर होने से है  मोक्ष को उपदेश होने से।

इसमें स्थिर होना मोक्ष में स्थिर होना है।

सब शास्त्रकार और वेद इस बात को उपदेश करते हैं कि जिसको परमात्मा को साक्षात् ज्ञान होता है, उसकी मुक्ति होती है और जो प्रकृति की उपासना करता है, वह महान्धकार वाली योनियों को प्राप्त होता हैं। यदि प्रकृति को आत्मा मान लिया जाय, तो वेद के विरूद्ध होने के अतिरिक्त व्यवस्था भी उचित नहीं होगी; क्योंकि बंधन के कारण मुक्ति होना असम्भव है और यह भी बतलाया है कि जो आत्मा को जानते हैं, वे दुःखों से तर जाते हैं। प्रकृति को आत्मा कहने से और उसके जानने से दुःखों से तर जाना चाहिए; यह हो नहीं सकता।

हेयत्वावचनाच् ( ब्रसू-,. )

हेयत्व वचनाच्
प्रकृति को आत्मा मतलब (पहले कहे वचन जैसे ब्रह्म को आत्मा कहना, ईशव्र को शब्द कहना प्रकृति को आत्मा कहना इत्यादि) हीनतापूर्ण यानि निम्न यानि गलत बातें हैं।

प्रतिज्ञाविरोधात् ( ब्रसू-,. )
प्रतिज्ञा   विरोधात।
प्रतिज्ञा अविरोधात। 

पहले वाक्य में प्रतिज्ञा का विरोध। जो गलत दिखता है।
दूसरे वाक्य में जो बाते कहीं है वे परिज्ञापूर्वक है और और उनका विरोध नहीं। अर्थात वे सत्य हैं।

स्वाप्ययात् ( ब्रसू-,.१० )
स्व  अप्य यात
मतलब जिसको यह ज्ञान गया वह जगत की ओर से सो जाता है। अर्थात विमुख हो जाता है।

गतिसामान्यात् ( ब्रसू-,.११ )
गति  सामान्य अत्।
(जो उसका ज्ञान प्राप्त कर लेता है) उसकी गति सामान्य हो जाती है। दूसरे शब्दों में वह गीतानुसार स्थिरबुद्धि हो जाता है। अर्थात कहीं दिखावा और अंद कुछ और बाहर कुछ और वाली स्थिति  नहीं रहती है। यूं कहे तो वह सिंगिल फेस बन जाता है। कई चेहरे नहीं लगाता है।

श्रुतत्वाच् ( ब्रसू-,.१२ )
श्रुत त्वाच् 
सभी सुनी बातें यही कहती है। (क्या कहती हैं)

आनन्दमयोऽभ्यासात् ( ब्रसू-,.१३ )
आनंदमय  अभ्यासात्।
उसको जानने का अभ्यास आनंदमय है। अर्थात वह आनंददाता है तुम उसको पाने का अभ्यास यानि प्रयत्न तो करो।


विकारशब्दान् नेति चेन् प्राचुर्यात् ( ब्रसू-,.१४ )
विकार  शब्दान  इति   प्राचुर  आत।
(ये जो सूत्र पहले बोले हैं) ये विकार यानि गलत नहीं हैं और अधिक ही बोले हैं।

तद्धेतुव्यपदेशाच् ( ब्रसू-,.१५ )
तद्  उद्भव्य  उप्देशाच्   च।
वो उद्भासित यानि प्रकट हुये उपदेश ही हैं।

मान्त्रवर्णिकमेव गीयते ( ब्रसू-,.१६ )
मान्त्र  वर्णिक  मेव    गीयते।
मंत्र के वर्णो यानि शब्दों और अर्थों ने यही गाया है। यानि मंत्र और उनके शब्द भी यही कहते हैं। (जो हमने ऊपर कहा है)

नेतरोऽनुपपत्तेः ( ब्रसू-,.१७ )
  इतर  अनुपपत्ते (अन्  उप  पत्ते  किसी भी उपाय से)
(और यह सब जो बोला)  उसे इधर युक्तियों से सिद्ध नहीं किया जा सकता।

 
भेदव्यपदेशाच् ( ब्रसू-,.१८ )

भेदव्य  उपदेश 
भेद युक्त उपदेश से  ( भी नहीं जान सकते)

कामाच् नानुमानापेक्षा ( ब्रसू-,.१९ )
काम  अच्    अनुमान  अपेक्षा।  
काम की भांति इच्छा होने से या अनुमान (से उसको जान सकते हैं)

अस्मिन्न् अस्य तद्योगं शास्ति ( ब्रसू-,.२० )
तद्  योग    अस्ति
(आगे जो दिये हैं) इसमें यह की उसका ही जुडाव शासित है।
हम जो कहेगें उसमें उस ब्रह्म की ही कृपा होगी।

अन्तस् तद्धर्मोपदेशात् ( ब्रसू-,.२१ )
अन्तस्  तद्  धर्म  उपदेश  अत्
यह जो उपदेश है वह ह्रदय में उत्पन्न उसका ही उपदेश है। मतलब वो ही वह ही करवा रहा है।


भेदव्यपदेशाच् चान्यः ( ब्रसू-,.२२ )
भेदव्य (भेद होने से) उपदेश  अच्    अन्य:
(बुद्धि के) भेद होने के कारण यह उपदेश किसी अन्य द्वारा कहे गये लगते हैं। (जबकि यह सब ब्रह्म की ही कृपा है)

आकाशस् तल्लिङ्गात् ( ब्रसू-,.२३ )
आकाशस् तल  लिंगात
आकाश से तल ( नभ से धरातल तक) (उसका ही लिंग है) तक वो ही जनक है।

अत एव प्राणः ( ब्रसू-,.२४ )
और यह प्राण भी (वो ही है)


ज्योतिश् चरणाभिधानात् ( ब्रसू-,.२५ )
ज्योतिश्  चरणा  अभि  धन  आत
ज्योतिश्  चरणा  अभि  धनात।  
(ज्ञान की बुद्धी की) ज्योति उसके चरणों से प्राप्त धन है।

छन्दोऽभिधानान् नेति चेन् तथा चेतोऽर्पणनिगदात् तथा हि दर्शनम् ( ब्रसू-,.२६ )
छन्दो  अभिधान     इति तथा  चेत  अर्पण नि  गदात्  तथा हि दर्शनम्।
(वह) छंद (गीतों) की उपाधि (कथन) नहीं (है) और (वह) चेतना का अर्पण और उस चेतना का दर्शन है।

भूतादिपादव्यपदेशोपपत्तेश् चैवम् ( ब्रसू-,.२७ )
भूत  आदि  पादव्य  उपदेश  उप  पत्तेश।
भूत यानि बीता हुये भूले बिसरे उपदेश किसी पत्ते के उप यानि बीच की नसें या सूक्ष्म टहनियां।
अर्थात अभी तक के दिये गये पिछ्ले उपदेश  उस भांति (जिस भांति) पत्तो का (आधार उनके अंदर  विद्ध्यमान मन सूक्ष्म टहनी या नसें है) आधार है।

उपदेशभेदान् नेति चेन् नोभयस्मिन्न् अप्य् अविरोधात् ( ब्रसू-,.२८ )
उपदेश भेदान   नेति।  चेन्  नोभय  अस्मिन्न्  अप्य्  अविरोधात्।
नोभय : माया सत्, असत्, उभय, नोभय  से विलक्षण अनिर्वचनीय है ।
(ये) उपदेश में भेद होने से (भी)  समाप्त नहीं। नोभय (सत्, असत्, उभय) होने पर भी कोई विरोध नहीं।

प्राणस् तथानुगमात् ( ब्रसू-,.२९ )
प्राणस्  तथा  अनुगमात्।
प्राण से और अनुगमन से।
प्राण (दे देने से)  से और किसी का अनुगमन यानि मार्ग पर चलने से (समझा जा सकता है।) 

वक्तुर् आत्मोपदेशाद् इति चेद् अध्यात्मसंबन्धभूमा ह्य् अस्मिन् ( ब्रसू-,.३० )
वक्तुर्  आत्म  उपदेश आद्  चेद्  आध्यात्म  संबंध    भूमा   ह्य  अस्मिन्।
वक्तव्य (देने से) आत्म उपदेश आदि (से)   (अथवा)  आध्यात्म सम्बंधित ऐश्वर्य से (वह प्राप्त होता है)

शास्त्रदृष्ट्या तूपदेशो वामदेववत् ( ब्रसू-,.३१ )
शास्त्र  दृष्टया  तू  उपदेशो  वामदेववत
शास्त्र की दृष्टि से (ही सही) (ज्ञानी) वामदेव की भांति तेरे उपदेशों  (से भी नहीं प्राप्त होगा



जीवमुख्यप्राणलिङ्गान् नेति चेन् नोपासात्रैविध्यादाश्रितत्वाद् इह तद्योगात् (ब्रसू-,.३२ )
जीव  मुख्य  प्राण  लिंगान्  नेति  चेन्  उपासा  त्रै विद्ध्या  आश्रित त्वाद्  इह तद्  उद्ध्योगात
जीव का मुख्य प्राण का लिंग (हो) ऐसा नहीं (होकर) तीन विद्द्या (जन्म, पोषण और मरण) और इस जगत में उसके आश्रित होने से योग (भी)  नहीं  है।
यानि इस जगत में वह जीव के प्राणों का जनक हो, मात्र जन्म पोषण और मरण अथवा आश्रय देने वाला या (मात्र) योग हो। (मतलब वह मात्र यह सब भी नहीं है)

इति श्री बादरायण कृत ब्रह्म सूत्रो प्रथम अध्यायेअंतर्गत: प्रथम पाद समंवय: ॥


(कुछ तथ्य व कथन गूगल से साभार)


MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  सनातन पुत्र देवीदास विपुल खोजी
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/

Monday, February 25, 2019

क्या मोदी एक महायोगी हैं। एक विवेचना



क्या मोदी एक महायोगी हैं। एक विवेचना

सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

 विपुल सेन उर्फ विपुल लखनवी,
(एम . टेक. केमिकल इंजीनियर) वैज्ञानिक एवं कवि
पूर्व सम्पादक : विज्ञान त्रैमासिक हिन्दी जर्नल “वैज्ञनिक” ISSN 2456-4818
ब्लाग: freedhyan.blogspot.com,  वेब:  vipkavi.info वेब चैनलvipkavi


देश के सर्वोच्च अधिकारी जो अपने को प्रधान सेवक कहते हैं, यानि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुम्भ मेले में पांच सफाई कर्मियों को सम्मानस्वरूप पांव धोकर सम्मान किया। यध्यपि कोई भी कार्य छोटा बडा नही होता। किंतु समाज में जिस कार्य को सबसे निकृष्ट कार्य मानते हैं। उनके पांव धोना एक  नये तरीके का सम्मान है। जिसे लोग राजनीति भी कह रहे हैं। इस पर चर्चा का बाजार बहुत गर्म है। चलिये इस कार्य का आध्यात्मिक विश्लेषण  किया जाये।

भारत एक सनातन मूल्यों का देश हैं। जहां अनादिकाल से वेदों, उपनिषद और शास्त्रों द्वारा मानव एक है, कोई छोटा बडा नहीं। मनुष्य कर्म से ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य या शूद्र बनता है जन्म से नहीं। यह वर्ण व्यवस्था समाज को चलाने हेतु बनाई गई थी। वह बात अलग है कि मध्यकाल में अज्ञानतावश कुछ अब्राह्मण ब्राह्म्ण अपनी दुकान चलाने और सत्ता हेतु जन्म से यह सब होता है,  प्रचारित करने लगे।

मित्रो। पहले मैं अपना संक्षिप्त आध्यात्मिक परिचय देता हूं। मैं विपुल सेन उर्फ विपुल लखनवी डिग़्री से पोस्ट ग्रेडुएट इंजीनियर यह घोषणा करता हूं कि मुझे ईश की असीम कृपा है, उस सीमा तक कि कोई बिरला ही सोंच पायेगा।  साथ ही दो वेद महावाक्यों का अनुभव अनुभुति भी हो चुकी हैं। मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति भी नही और न ही बी जे पी का सदस्य हूँ। मैंने कभी बी जे पी को वोट नही दिया था। 2014 में भी नही।

अत: मैं मोदी जी का आध्यात्मिक मूल्याकंन कर सकता हूं। मार्च 2018 से अब तक मेरे ब्लाग पर अनेकों लेख पोस्ट कर चुका हूं। फिलहाल बाद्रायण के ब्रह्म सूत्रों पर शोध कर लिख रहा हूं। इस ब्लाग पर आपको वह उत्तर मिलेगें जो आपने शायद सोंचे भी न होगें। गूगल गुरू तो दूर की बात है।
ब्लाग का लिंक है: freedhyan.blogspot.com

मित्रों मोदी जी ने सफाईकर्मियों के पांव धोकर यह सिद्ध कर दिया कि मोदी जी योगी ही नही महायोगी हैं। इनके टक्कर के शायद बड़े बड़े शंकराचार्य भी न होंगे। अहंकार की गठरी लेकर चलनेवाले जगतगुरू की पदवी लगाकर धर्म की दुकानवालो से कही ऊपर है मोदी। किसी को जरा सा योग की अनुभूति होते ही अहंकार भी कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन दूसरे के पैर वही धो सकता है। जिसमे लेशमात्र अहंकार न हो। मैं आपके अवलोकन हेतु लेख लिखता हूँ। योगी के लक्षण और कार्य कैसे होते है। आप मोदी की दिनचर्या देखे। सूक्ष्म निरीक्षण करे।
एक शंका थी वह भी दूर हो गई। हर जगह राजनीति न देखो।
तुमने बड़े बड़े मठाधीशों को अहंकार में गोते लगाते देखा होगा।


मैंने वेद महावाक्यों के अनुभव किये। देवी कृपा मिली वो भी परम मिली। किंतु इस तरह किसी के पैर न धो सकूंगा। क्योकि मैं महसूस करता हूँ। हालांकि मेरे अंदर कुछ सीमा तक समत्व की भावना है। बाकी स्थिर बुद्धि स्थित प्रज्ञ की भी कुछ सीमा आ चुकी है। किंतु अहंकार है। वह क्षणिक आता है किंतु आता तो है। पर मोदी ने कितनी सहज भाव से शूद्रों के पैरों को धोया वह आश्चर्य चकित करनेवाला है। यह कर्म वही कर सकता है। जिसमे अंहकार न हो। यानी जो योगी नही महायोगी। जिसको योग सिद्ध हो चुका हो।



क्या तुम कर सकते हो। जिसके आगे पीछे कोई नही सिर्फ हिंदुस्तान। राजनीति में भी कोई कर के दिखाए।
क्योकि अहंकार है। जिसका अहं मर चुका हूँ। जो समत्व भाव रखता हो। वो ही कर सकता है  । हमारे तुम्हारे भीतर कुछ होने का अहंकार है। 
यह ही योगी की पहिचान है
यही बात है। क्योकि हम प्रत्येक मानव में ब्रह्म नही देखते।
जब ब्रह्म सबमे है तो सब बराबर। इज्जत या बेइज्जत क्या।
मोदी सिर्फ मानव देखते है। सबमे ब्रह्म देखते है। क्यो वे महायोगी है।
स्वामी विष्णु तीर्थ जी महाराज तो स्त्री पुरुष का भेद भी भूल के कहते है मेरे अंदर स्त्री पुरुष का भी भेद नही। सिर्फ आत्मा जो ब्रह्म का रूप है।
गजानन महाराज कुत्ते के साथ खाना खा लेते थे। क्योकि वे ब्रह्म ही देखते थे सबमे।
किंतु अब भक्त हूँ मोदी महान का। क्योकि वे एक युग पुरुष सिद्ध हो रहे है। एक संत के रूप में उनकी फोटो को भी पूजा के स्थान पर लगाया जा सकता है।
महायोगी और वो भी राजनेता पैदा होते ही नही। किंतु मोदी ने सिद्ध कर दिया यह भी हो सकता है।


मुझे सनातन की जानकारी है। भगवद्गीता के अनुसार जिस व्यक्ति में समत्व हो। हो स्थितप्रज्ञ और स्थिरबुद्धि हो वह योगी है। मोदी में यह सब गुण दिखते है।
हे प्रभु हम सबकी दुआएं इस महायोगी को मिले। धन्य है भारत देश जिसने मोदी को पाला। धन्य है वह मां जिसका लाल है मोदी। मोदी तुमको सनातन पुत्र देवीदास विपुल "खोजी" के कोटिशः नमन। प्रभु तुम्हे दीर्घायु दे। तुम भारत की सेवा करते हो।


चलिये वेद दर्शन के योगसूत्र के रचयेता पातांजलि महाराज के अष्टांग योग से भी मूल्याकंन करते हैं। जो कहते हैं कि योग को आठ अंगो द्वारा अनुभव किया जा सकता है। जिनमें पांच 1. यम, 2. नियम, 3. आसन, 4. प्राणायाम, 5. प्रत्याहार। ये वाहिक अंग है जिनको दुनिया देख सकती हैधारणा, ध्यान और समाधि ये तीन आतरिक हैं।


पहला है यम: इसके पांच उप अंग है।
अहिंसा : ये मोदी में है। उनका भोजन और सात्विकता जग जाहिर है। 
सत्य : विचारों में सत्यता, परम-सत्य में स्थित रहना, जैसा विचार मन में है वैसा ही प्रामाणिक बातें वाणी से बोलना। जो चीज़ जैसी है उसे वैसा ही जानना व मानना सत्य कहलाता है। सत्य सांसारिक और ईश के प्रति दो प्रकार का होता है। सांसारिक सत्य राजनीति के कारण हो सकता है कुछ छुपाना पड सकता हो पर मोदी सत्य ही बोलते हैं और आचरण भी करते हैं। ईश के प्रति वे निष्ठावान हैं। 
अस्तेय:  यानि चोर-प्रवृति का न होना। मोदी अपना स कुछ दान करते रहते हैं। अपने सगे सम्बंधियों के लिये भी कुछ पक्ष नहीं लेते। 
ब्रह्मचर्य - दो अर्थ हैं: पहला चेतना को ब्रह्म के ज्ञान में स्थिर करना और दूसरा सभी इन्द्रिय-जनित सुखों में संयम बरतना। शरीर के सर्वविध सामर्थ्यों की संयम पूर्वक रक्षा करने को ब्रह्मचर्य कहते हैं।
अपरिग्रह - आवश्यकता से अधिक संचय नहीं करना और दूसरों की वस्तुओं की इच्छा नहीं करना। मोदी तो अपना कुछ जो भी मिलता है दान ही कर देते हैं। अभी दक्षिणी कोरिया में जो सम्मान राशि मिली। सब नमामि गंगे को दान कर दी।

अष्टांग योग का दूसरा अंग है नियम। जिसके भी पांच उप अंग हैं।

शौच - शरीर और मन की शुद्धि। शरीर व मन की शुद्धि को शौच कहा जाता है। स्नान, वस्त्र, खान-पान आदि से शरीर को स्वच्छ रखा जाता है। ये मोदी में साफ दिखता है। 
संतोष - संतुष्ट और प्रसन्न रहना। मोदी हर हाल में संतुष्ट रहते हैं। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो केंद्र दिल्ली सरकार ने उनको हर तरह से परेशान किया। लेकिन मोदी ने कोई प्रतिकार न करते हुये कानून का पालन किया। जबकि आज विपक्ष की प्रदेश सरकारें केंद्र दिल्ली सरकार के कानून तक नहीं मानते। 
तप - स्वयं से अनुशासित रहना। मोदी ने कभी कानून नहीं तोडा। आध्यात्मिक तप तो करते ही हैं। 
स्वाध्याय - आत्मचिंतन करना। भौतिक-विद्या व आध्यात्मिक-विद्या दोनों का अध्ययन करना स्वाध्याय कहलाता है। मोदी हर पूजा स्थान को महत्व देकर सम्मान करते हैं। नमाज के सम भी भाषण रोक देते हैं। 
ईश्वर-प्रणिधान ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण, पूर्ण श्रद्धा। आप यह तो हर मंदिर या मठ यात्रा  में देखते हैं।


तीसरा अंग है: प्रत्याहार
रूद्रयामल में भगवद्पाद में चित्त लगाने को प्रत्याहार कहा गया है। जो मोदी में साफ दिखता है।

चौथा अंग है आसन :
योगासनों द्वारा शरीरिक नियंत्रण। आज आसन को योग का पर्याय और आसन का मुख्य उद्देश्य शरीर को रोग मुक्त करना माना जाने लगा है। आसन करने पर गौण रूप से शारीरिक लाभ भी होते हैं। परन्तु आसन का मुख्य उद्देश्य प्राणायाम, धारणा, ध्यान और समाधि हैं। जिस शारीरिक मुद्रा में स्थिरता के साथ लम्बे समय तक सुख पूर्वक बैठा जा सके उसे आसन कहा गया है। शरीर की स्थिति, अवस्था व साम्थर्य को ध्यान में रखते हुए भिन्न-भिन्न आसनों की चर्चा की गइ है।

पांचवा है प्रणायाम:
जिसको मोदी ने विश्व के 184 देशों में योग दिवस के रूप में फैला दिया।

बाकी तीन आंतरिक है जिनका दर्शन विश्व पत्रकार सम्मेलन में असहिष्णुता पर पूछे गये प्रश्न के उनके उत्तर से मिलता है। “ "एकम सत विप्रा बहुधा वदन्ति, अर्थात , सत्य एक है: बुद्धिमान विभिन्न नामों से बुलाते हैं। मतलब ईश तो एक ही है उस तक जाने के मार्ग अनेकों है। अलग अलग लोग अलग अलग रास्ते से उस तक जाते हैं।“ यहां यह तर्क दिखता है जिस धर्म का यह मूल मंत्र है। वह असहिष्णु कैसे हो सकता है। पत्रकार निरूत्तर हो गया।

मोदी जी धारणा और ध्यान की गहराई तक तो पहुंच ही चुके हैं। हो सकता है समाधि का भी अनुभव हो। क्योकिं गीता के अनुसार योगी की पहिचान है। योग कर्मसु कौशलम्अर्थात कुशलतापूर्वक काम करना ही योग है। कौशल तो योग से ही सब संभव है।
पातांजलि के योग सूत्र का दूसरा श्लोक जिसमें योगी की पहिचान है। “चित्त वृत्ति निरोध:” यानि चित्त में वृत्ति का निरोध ही योग है।


आपने देखा होगा मोदी के चेहरे पर कभी कोई भाव नहीं रहता। यही योगी की पहिचान है। : हे अर्जुन जो न हर्ष में हर्षित हो। विषाद में दुखी हो। जो सब प्राणियों में मुझको और सबको मुझमें देखता है वह योगी है।
कारण भाव आने से चित्त में वृत्ति उत्पन्न होगी। वृत्ति से संस्कार और संस्कारों से योग बाधित होता है।
दूसरा जो सब प्राणियों में मुझको और सबको मुझमें देखता है वह योगी है। इसी सर्वत्र ब्रह्म। सर्वस्य ब्रह्म के कारण ही मोदी पांव धो सके।
फिर आपने देखा होगा कि उनको मां की गाली तक दी गई किंतु उनके चेहरे पर कहीं शिकन तक न देखी।
योगी के अन्य लक्षण है जो कम खाता हो। योगी मात्र नीबू पानी में नौ दिन का दोनों नवरात्रि उपवास रख लेते हैं।
जो कम बोलता हो। मोदी सिर्फ सभाओं में और राजनीति हेतु काम पर बोलते हैं। कभी बकवास का उत्तर नहीं देते हैं।

कुल मिलाकर मैं अपने ब्रह्म ज्ञान से जब श्री नरेद्र दामोदरदास मोदी का मूल्याकंन करता हूं तो उनको एक महायोगी ही देखता हूं।

मित्रो हमारा सौभाग्य है कि वे हमारे प्रधान सेवक है। 
हे प्रभु हम सबकी दुआएं इस महायोगी को मिले। धन्य है भारत देश जिसने मोदी को पाला। धन्य है वह मां जिसका लाल है मोदी। मोदी तुमको सनातन पुत्र देवीदास विपुल "खोजी" के कोटिशः नमन। प्रभु तुम्हे दीर्घायु दे। तुम भारत की सेवा करते हो।

एक बात मैं अन्य लोगों से मां काली की शपथपूर्वक कहना चाहूंगा याद रखना। यदि तुमने उनको खो दिया तो भविष्य के साथ तुम्हारी पीढ़ियों को भी पछताना पड़ेगा।

सनातनपुत्र देवीदास विपुल " खोजी" नवी मुम्बई। दिनांक 26 फरवरी, 2019 



(कुछ तथ्य व कथन गूगल से साभार)


MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  सनातन पुत्र देवीदास विपुल खोजी
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/

 गुरु की क्या पहचान है? आर्य टीवी से साभार गुरु कैसा हो ! गुरु की क्या पहचान है? यह प्रश्न हर धार्मिक मनुष्य के दिमाग में घूमता रहता है। क...