Search This Blog

Tuesday, June 26, 2018

भाग- 12 एक वैज्ञानिक के विज्ञान और आध्यात्म पर अविश्वसनिय अनुभवों की स्वकथा भाग- 12



एक वैज्ञानिक के विज्ञान और आध्यात्म पर अविश्वसनिय अनुभवों की स्वकथा भाग- 12    


सनातनपुत्र देवीदास विपुल"खोजी"



आपने भाग 1 से 11 में पढा किस प्रकार मां काली ने दर्शन देकर और सीने पर लात मारकर दीक्षा दे दी। जिसके बाद मैं रोज मरता रहा जीता रहा पर पाठ और जाप बंद न किया। मुरारी बापू ने भी हाथ जोडकर मुझे संभालने से इंकार कर दिया। बाद में एक तांत्रिक ने मुझे अपना चेला बनाने के चक्कर में कितने तंत्र किये पर बेइज्जत होकर भागा। अब यह सिद्द हो गया था कि कोई तंत्र शक्ति मेरा अहित तो नहीं कर सकती हैं। सब मां काली की देन थी। भटकते भटकते मैं स्वप्न और ध्यान के माध्यम और एक संत की भभूत के सहारे अपने गुरू तक पहुंचा। दीक्षा के पूर्व किस प्रकार ईश ने वाराणसी की अद्भुत यात्रा कराई। शिव दर्शन के साथ मस्ती में लखनऊ लौटा। बचपन की यादों में पिता जी का पिटाई उत्सव और कीडे मकोडे की भुनाई पर मुझे महामकडे के दर्शन। कैसे मैंनें अपना नाम देवीदास विपुल कर दिया। दीक्षा के बाद गुरू महाराज मेरी क्रिया पर विचलित होते थे। दो माह बाद जब बडे गुरू महाराज ने सर पर तीन बार हाथ मार कर भीषण शक्तिपात किया तो मेरी क्रिया बन्द हो गई। पर उनका आशीर्वाद भजान के रूप में दिखता रहा। एक सन्यासी का भी पुत्र प्राप्ति का प्रण टूट गया। बचपन में घर से भागा। भगवान को मिलने के लिये। बेटी को सरकारी नौकरी किस प्रकार मिली। सास ससुर के प्रति लोगों की भावनायें सुनकर मन आहत हुआ किंतु पुत्री का विवाह वहीं क्या जहां धन सम्पत्ति नही सदगुण मिले। किस प्रकार मां दुर्गा की पूजा करते करते कृष्ण मिल गये। बडे महाराज जी मुझे प्रचार हेतु फटकारा। प्रचार प्रसार के सख्त खिलाफ बडे महाराज के स्तर का यह भजन शायद किसी ने लिखा हो। किस प्रकार लोग धर्म के नाम पर ठगी करते हैं। वहीं चमत्कारिक संत आज भी हैं। बीडी पीने पर मां ने किस प्रकार बडे भाई की कुटाई की। किस प्रकार मैं बचपन से ध्यान करने लगा। किस प्रकार एक चरित्रवान और स्वस्थ्य बच्चे और शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण सिर्फ संघ की शाखाओं से ही सम्भव है। अब आगे .......................

शोध निष्कर्ष 


आगे बढने के पूर्व मैं अभिमान रहित होकर अपने अनुभवो से निम्न निष्कर्ष निकालता हूं।

पहला सत्य - सनातन पूर्णतया: सत्य है। ग़ीता की वाणी को अनुभव किया जा सकता है। तुलसी की नवधा भक्ति “मंत्र जाप मोही दृढ विस्वासा।“ सत्य है। मंत्र जप सबसे सरल और सहज मार्ग है। नवार्ण मंत्र की महिमा और देवी पाठ की लीला अपार है जिसको प्रत्यक्ष देख सकते हैं। मैनें सन 1984 में हवन के साथ जाप आरम्भ किया और 7 वर्षों में मां ने कृपा की। बजरंग बली किसी की भी पूजा करो हमेशा सहायक होते हैं। बस उनको पुकारो तो।

अत: मित्रों आप भी प्रभु प्राप्ति हेतु मंत्र जाप में जुट जाइये। हो सकता है इस ही जन्म में प्रभु कृपा कर दें।

मेरे अनुभव से सिद्द हो गया है कि ईश्वर है है और है। हलांकि कुछ मूर्ख और उल्टी बुद्दी के तर्कशास्त्री बोलेगें यह मन का भ्रम है कल्पना है मनोविज्ञान है। तो उन गधों को मैं बोलना चाहता हूं कि आज की तारीख में मैं तुमको सनातन के शक्ति के अनुभव की चुनौती देता हूं कि ब्लाग पर दी समवैध्यावि अपने घर पर करो पर ईमानदारी से। यदि तुमको अनुभव न हो तो मुझे जो सजा देना चाहते हो दे देना। जीवन के हर कार्य हेतु समय तो देना ही पडता है। ईश अनुभव कोई फालतू नही कि तुमको बिना समय दिये बिना इच्छा के हो जायेगा।


वैज्ञानिकों को चुनौती  

वैज्ञानिकों तुम दुनिया के सबसे बडे मूर्ख हो। इंसान की बनाई वस्तु उपकरण और यंत्रों पर यकीन करते हो पर इंसान पर नहीं। कोई प्रयोग करने हेतु वर्षों दे सकते हो पर ईश प्राप्ति के अनुभव हेतु समय नहीं है। इस वैज्ञानिक की दुनिया के वैज्ञानिक और मूर्ख हाफकिन जो मर गया उसके प्रयोगों को चुनौती। उसको आवाज और बोलने का जरिया इस भारत की भूमि के एक धार्मिक सनातन साफ्ट्वेयर इंजिनियर ने दी थी। प्राय: जो अपंग़ होता है वह जानते हुये भी ईश को नहीं मानता है।    

 


 एक आवाज 


जनवरी 2018, दिन रविवार, मैं अपने पूजा कक्ष में ध्यान कर उठा कि अचानक एक बार फिर अहम ब्रह्मास्मि की अनुभूति हुई, जो लगभग 23 वर्ष बाद हुई थी। बडे महाराज के हाथ मारने के बाद यह अनुभुति बंद हो गई थी। जो पहले अक्सर हुआ करती थी। मन में यह विचार कौधने लगा कि “मुझे अब प्रकट होना चाहिये, सनातन का प्रचार और हिंदुत्व का ज्ञान वैज्ञानिक तरीके से संसार को देना चाहिये”। बिना कुछ सोंचे समझे मैंनें अपने कुछ मित्रों सर्व श्री अश्वनि कुमार मिश्र, निर्भय पथिक सम्पादक, राजपति मिश्र, शोभनाथ मिश्र और अनुज श्रीवास्तव को एस.एम.एस किया। कुछ ऐसा लिखा कि आज सनातन और हिंदुत्व की व्याख्या अति आवश्यक है। अब मैं अपने सारे अनुभवों को प्रकाशित कर प्रचार में लगूंगा। आप लोगों की सहायता की आवश्यकता पडेगी। 


अब जरूरत थी कैसे करें। धोखेबाजी की दुनिया, कौन यकीन करेगा। इसी उधेड बुन में एक बार फिर आत्म गुरू से चर्चा आरम्भ। मैंनें पूछा “मैं अभी तक शांत था। किसी को मेरे बारे में कुछ पता न था। मैं यह क्यों करूं”। आत्मगुरू का उत्तर आया क्या तुम्हे ईश कृपा के और अनुभव चाहिये। तुमको इसीलिये चुना है कि क्योकिं तुम एक बेहद पढे लिखे, पोस्ट ग्रजुएट इंजीनियर हो साथ में देश के सर्वोत्तम शोध संस्थान में वैज्ञानिक। तुम्हारी बात को काटने के पहले कोई हजार बार सोंचेगा। कलियुग है, जिसमें स्वयं कृष्ण भी अनपढ ब्रह्मज्ञानी हो तो भी कोई न मानेगा। तुमको आगे बहुत कुछ करना है।“ 

 

इसी तरह की बातें चलती रहीं। आत्मगुरू निर्देश देते रहे। मैं करता गया। 


शायद ग्रुप आज के लिये ही बनाया था 


सन 2014 में मैंनें व्हाट्सअप सीखा और अनेको ग्रुप बना डाले थे। कवि, वैज्ञानिकों, उद्योग, शेयर, स्वास्थ्य, हास्य, एच.बी.टी.आई के तीन ग्रुप और “आत्म अवलोकन और योग” बना डाले थे। सभी ग्रुप बेहतरीन चल रहे थे कि अचानक अगस्त 2016 में मैंनें सभी ग्रुप छोड दिये और केवल स्वास्थय व “आत्म अवलोकन और योग” ग्रुप रखे। अब विचार आया “आत्म अवलोकन और योग” ग्रुप का सहारा लूं। फेस बुक देखी कुछ लिखा। राजेश उपाध्याय और अनिल कुमार जोडान, राज किशोर साहू और अनवर अली नामक लोगों के फोन आये। राजेश और अनिल पुराने भक्त थे और अली भाई पूर्व जन्म के महायोगी पर अभी भटक रहे हैं। साहू जी को तो अस्पताल में भरती तक होना पडा क्योकि जो उनके साथ होता था, वह कोई जानकार ही समझ सकता था। जगत हेतु वह तो पागलपन और उसका बेअसर इलाज। यह ग्रुप के वर्तमान सदस्य हैं।  


युवकों को दर्शानुभूति 


दोनों अन्जान युवक अनिल कुमार और राजेश का फोन आया। पता चला दोनों अच्छे शिव भक्त है और कुछ अनुभूतियां भी कर चुके हैं। बातों बातों में मैंनें ऐसे ही बोल दिया जरा शिव से पूछना कि मैं सही बोलता हूं या गलत। तीसरे दिन फोन आया कि सर मैं शिव के आगे एक मोटा सा आदमी जो चश्मा लगाये दिखता है वह बार बार ध्यान में आ रहा है। मैं कुछ समझ चुका था। प्राय: मैं अपने अनुभवों पर विश्वास कम कर पाता हूं। भाई खोजी हूं वैज्ञानिक हूं कैसे मानूं। मन का भ्रम हो सकता है या मन की चालबाजी। 


शिव के साथ मेरी फोटो दिखी 


अगले दिन अनिल या राजेश ने मेरी प्रोफाइल फोटो जो नीरज जी के साथ भेजी और पूछा। सर यह आप हैं क्या। उधर से आवाज आई “ सर यही तो मुझे दिखते हैं। मैं अवाक रह गया यानि शिवशक्ति जी सहायक। उधर अली और राज किशोर से बात होती रही आगे कुछ नहीं। मैंने प्रयोग किया सफल रहा।

 

अब अनिल और राजेश पीछे पड गये सर मुझे चेला बनायें। मेरे अंदर आवाज आई। गुरू पद स्वीकार मत करो। किसी झंझट में मत पडो। मुक्त रहो। मस्त रहो। एक मार्ग दर्शक और सेवक बनों। अत: मैंने अनिल को समझा कर जिसमें मेरा मित्र, इंजिनैयरिंग कालेज का 14 साल जूनिअर, अंशुमन दिवेदी भी सहायक बना। स्वामी चैतन्यविलास तीर्थ महाराज के पास शक्तिपात दीक्षा हेतु प्रेषित किया। उकी दीक्षा हो गई। राजेश ने अभी गुरू नहीं किये हैं। बस मुझे ही गुरू मानकर साधन कर रहा है। यह होती है एकलव्य भक्ति। मैं क्या बोलूं। प्रभु सबका कल्याण करे। 

 

कुछ दिन पूर्व जनवरी में अंशुमन की शक्तिपात दीक्षा भी स्वामी चैतन्यविलास तीर्थ महाराज से हुई है। अंशुमन से मेरी मुलाकात 2014 को ठाणे के रूफ टाप होटल में आयोजित इंजीनियरिंग कालेज की पूर्व सभा में हुई थी। अंशुमन के फोन आते रहते थे। एक दिन अंशुमन बोला सर मैं यह मंत्र कर रहा हूं। मेरे मुख से निकल गया। ठीक है पर यह मंत्र करो। बस अंशुमन ने चालू कर दिया। उसको अनुभव चालू। मैंने सोंचा यार क्या किसी से बात भी न करूं। मुख से कोई मंत्र निकल जाये सामनेवाला जाप चालू करे। बस उसको अनुभव। यह सब मां काली की और गुरू महाराज की लीला। खैर अंशुमन की दीक्षा स्वामी चैतन्यविलास तीर्थ महाराज से हो गई। मैं प्रसन्न हुआ। 


पर अंशुमन समझदार और मैं गधा का गधा। बस यहीं सोंचता हूं कि जग में मेरा कुछ नहीं सब मां की देन। यह सब लीला उसकी देन मैं कौन। जो दिया उसका जो नहीं देगी उसकी इच्छा। अपनी कृपा दी उसकी इच्छा । वापिस ले लेगी उसकी इच्छा। मैं जो करता हूं उसकी इच्छा तो मुझे अनुभव बतानें में क्या हर्ज। यदि लोग मेरे अनुभवों से प्रेरित होकर प्रभु स्मरण करेगें तो उसकी इच्छा। मैं शक्तिहीन तो उसकी इच्छा। अत: मैं खुलकर लोगों को गाइड कर देता हूं। सोंचता हूं कि जिस प्रकार मैं दर दर भटका। जीता और मरता रहा उस प्रकार और भी होंगे। उनका मार्ग दर्शन हो। यह सब मां की इच्छा। इस बात को मैंनें बडे महाराज से ध्यान में पूछा तो उनका मुस्कुराता चेहरा सामने आ गया। 


हुआ यह कुछ दिन पूर्व मैं दीक्षा के समय मुम्ब्रा आश्रम गया। रात को मुझे अंशुमन के पास सोने को मिला। मां की लीला के साथ बात हो रही थी। अचानक मेरे मुख से पूरा नवार्ण मंत्र भक्तिभाव से जोर से निकल गया। अंशुमन ने कुछ पढकर छोड दिया। तो मैंनें बताने के चक्कर में दो बार पढ दिया था। अब अंशुमन अनुभवों और क्रियायों में मस्त हैं। उनको मां काली की शक्ति के अनुभव चालू। 


ऐसे ही अपने ग्रुप के सदस्य हैं पर्व मित्तल, एक आयुर्वेद डाक्टर अच्छे इंसान मुझसे ग्रुप में कृष्ण मंत्र लिखवा कर ले गये। कृष्णानुभुति से सरोबार, भजन भी लिखना सीख गये। आपकी भी दीक्षा हो चुकी है। पूरे के पूरे कृष्ण भक्ति में लीन। ऐसे बहुत किस्से होते जा रहें हैं। सब मां काली की शक्ति है। 


फरवरी माह में शक्ति पूजा का समय था। मैं एक दिन ध्यान में बैठा था। अचानक कुछ ज्ञान हुआ। लगा मुझे श्रीमद्दुर्गासप्तशती स्पष्ट हुई है। इसका एक एक मंत्र रहस्यों की ओर संकेत करता है। पर यह रहस्य अभी न बता सकता हूं। क्योकिं मेरी खुद की शोध जारी है। समझ में आया कि मुझे 25 वर्ष पूर्व देव दर्शन में जो घूमती हुई, नीचे से ऊपर तक ड्रिल की भांति आकृति क्या थी। वह थी महामाया। जिसका रहस्य समझने में 25 साल लग गये। 


बस उसी रात ध्यान में पहले बाल कृष्ण फिर ग्वाल कृष्ण ने निराकार ब्रह्म की अनूभुति करा दी। जिस पर मैंने “ब्रम्हांड की उत्पत्ति” लेख लिख डाला”। एक दिन सहस्त्रसार पर भी लेखन हो गया। जो इसी ब्लाग पर दिया है। इस तरह परतें खुलती गईं। 


यह सब मैं अभिमानरहित विनम्रतापूर्वक इस लिये लिख रहा हूं। ताकि आप ईश की शक्ति पर यकीन करें। और प्रभु भक्ति को प्रेरित हों। मेरे साथ जो हो रहा है उस पर मैं स्वयं आशचर्यचकित हूं। पर “हरि अनंत हरि कथा अनंता”। उसकी लीला अपरम्पार। शायद कुछ विशेष करने हेतु मुझे माध्यम बनाया हो। अभी तो 58 का हुआ हूं। शायद मेरी मृत्यु भी वर्ष 2044 में हो। मुझे लगता है कि मैं अपनी शव यात्रा में शामिल हो चुका हूं। क्या सत्य क्या गलत यह तो आगे आनेवाला समय पीढियों के साथ बतायेगा। हो सकता है भ्रम हो पर लगता तो नहीं। 


ऐसे एक दिन ध्यान में ध्यान की आधुनिक वैज्ञानिक विधियां जिसका नाम  सचल मन वैज्ञानिक ध्यान की विधि (समवैध्यावि) और अंग्रेजी में MMSTM (Movable Mind Scientific Techniques for Meditation) इसका निर्माण हो गया। 


सचल मन वैज्ञानिक ध्यान एक विकसित सनातन प्रणाली है। जिसमें आप अपनी ही पूजा प्रणाली में थोडा बदलाव कर ईश शक्ति का अनुभव करेगें। यह मेरा दावा है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये। 

 

यह विधियां  पूर्ण वैज्ञानिक है जिसमें आपकी एकाग्रता, शारीरिक क्षमता क्षमता, इंद्रियो की तीव्रता, आपकी सोंच और विचार, मनोविज्ञान और विश्वास की नींव सहायक होती है। आपकी सकारात्मक सोंच परिणाम का समय कम करती है। 


मुझे हर्ष है इसने अभी तक शत प्रतिशत परिणाम दिये हैं। कईयों को तो एक हफ्ते में देव दर्शन तक हो गये। इसके परिणामों को देखकर मैं खुद आश्चर्य करता हूं। कि कलियुग में प्रभु प्राप्ति भगवान ने कितनी सहज बना दी। कितने तो मेरे ग्रुप के सदस्य हैं। जिनका फीड बैक मुझे मेरी कुर्सी से उछाल देता है। किसी को मां दुर्गा, किसी को कृष्ण तो किसी को शिव की दर्शनाभूति, इतनी सहज, इतनी सुलभ। जय हो प्रभु। तेरी लीला। जो काम आज के बडे बडे भीड वाले, शोहरत वाले गुरू, संत न करा पा रहें है वह घर बैठे। बिना गुरू और बिना पैसा लगाये घर पर। है न आश्चर्य की हैरतअंगेज बात। 


एक दिन मन में विचार आया कि मेरी सारी जिज्ञासायें समाप्त हो गई। मैं बंधन मुक्त हो चुका हूं। एक मानव के रूप में दौड पूरी हो गई। अब मैं जिंदा क्यों हूं। मुझे अनंत में मिल जाना चाहिये। अपनी देह समाप्त कर मुक्त हो जाना चाहिये। साथ में रुलाई और भक्ति की भावना थी। कि अचानक आत्म गुरू बोले “ तुम्हारी पत्नी है। जिसके प्रति तुम्हारा कर्तव्य रूपी बंधन है। दूसरे तुमको सनातन की सेवा करनी है। अभी यह मत सोंचों।“ तो मित्रों मैंनें एक दुकानदार के 200 रूपये रोक कर रख लिये। जो फिर कभी दूंगा। यह एक ऋण रख लिया ताकि यह भावना न पैदा हो। 

 

आप बतायें क्या यह सही है कि गलत। रुपये तो लौटा दूंगा पर अभी नहीं। 

...................... क्रमश: ..........................



भाग 13 का लिंक


"MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  देवीदास विपुल 
 
 
 
 
 
 

No comments:

Post a Comment

 गुरु की क्या पहचान है? आर्य टीवी से साभार गुरु कैसा हो ! गुरु की क्या पहचान है? यह प्रश्न हर धार्मिक मनुष्य के दिमाग में घूमता रहता है। क...