Search This Blog

Friday, June 15, 2018

भाग- 4: एक वैज्ञानिक के विज्ञान और आध्यात्म पर अविश्वसनिय अनुभवों की स्वकथा




एक वैज्ञानिक के विज्ञान और आध्यात्म पर अविश्वसनिय अनुभवों की स्वकथा भाग- 4 
 

सनातनपुत्र देवीदास विपुल"खोजी"





आपने भाग 1,2 और 3 में पढ़ा किस प्रकार मां काली ने दर्शन देकर और सीने पर लात मारकर दीक्षा दे दी। जिसके बाद मैं रोज मरता रहा जीता रहा पर पाठ और जाप बंद न किया। मुरारी बापू ने भी हाथ जो ड़ कर मुझे संभालने से इंकार कर दिया। बाद में एक तांत्रिक ने मुझे अपना चेला बनाने के चक्कर में कितने तंत्र किये पर बेइज्जत होकर भागा। अब यह सिद्द हो गया था कि कोई शक्ति मेरा अहित तो नहीं कर सकती हैं। सब मां काली की देन थी। भटकते भटकते मैं स्वप्न और ध्यान के माध्यम और एक संत की भभूत के सहारे अपने गुरू तक पहुंचा। दीक्षा के पूर्व किस प्रकार ईश ने वाराणसी की अद्भुत यात्रा कराई। शिव दर्शन के साथ मस्ती में लखनऊ लौटा।

अब आगे .......................


शोध निष्कर्ष

           

आगे बढने के पूर्व मैं अपने अनुभवो से क्या निष्कर्ष निकाल सकता हूं।

पहला सत्य - सनातन पूर्णतया: सत्य है। ग़ीता की वाणी को अनुभव किया जा सकता है। तुलसी की नवधा भक्ति “मंत्र जाप मोही दृढ विस्वासा।“ सत्य है। मंत्र जप सबसे सरल और सहज मार्ग है। नवार्ण मंत्र की महिमा और देवी पाठ की लीला अपार है जिसको प्रत्यक्ष देख सकते हैं। मैनें सन 1984 में हवन के साथ जाप आरम्भ किया और 7 वर्षों में मां ने कृपा की।



अत: मित्रों आप भी प्रभु प्राप्ति हेतु मंत्र जाप में जुट जाइये। हो सकता है इस ही जन्म में प्रभु कृपा कर दें।


मेरे अनुभव से सिद्द हो गया है कि ईश्वर है है और है। हलांकि कुछ मूर्ख और उल्टी बुद्दी के तर्कशास्त्री बोलेगें यह मन का भ्रम है कल्पना है मनोविज्ञान है। तो उन गधों को मैं बोलना चाहता हूं कि आज की तारीख में मैं तुमको सनातन के शक्ति के अनुभव की चुनौती देता हूं कि ब्लाग पर दी समवैध्यावि अपने घर पर करो पर ईमानदारी से। यदि तुमको अनुभव न हो तो मुझे जो सजा देना चाहते हो दे देना। जीवन के हर कार्य हेतु समय तो देना ही प ड़ ता है। ईश अनुभव कोई फालतू नही कि तुमको बिना समय दिये बिना इच्छा के हो जायेगा।


वैज्ञानिकों को चुनौती  

 


वैज्ञानिकों तुम दुनिया के सबसे बड़े मूर्ख हो। इंसान की बनाई वस्तु उपकरण और यंत्रों पर यकीन करते हो पर इंसान पर नहीं। कोई प्रयोग करने हेतु वर्षों दे सकते हो पर ईश प्राप्ति के अनुभव हेतु समय नहीं है। इस वैज्ञानिक की दुनिया के वैज्ञानिक और मूर्ख हाफकिन जो मर गया उसके प्रयोगों को चुनौती। उसको आवाज और बोलने का जरिया इस भारत की भूमि के एक धार्मिक सनातन साफ्ट्वेयर इंजिनियर ने दी थी। प्राय: जो अपंग़ होता है वह जानते हुये भी ईश को नहीं मानता है।


कैंसर होते होते बचा

 

जब सारी तरफ़ ईश दिखे और किसी को छूने मात्र से रोग ठीक हो तो मन में यह विचार आता था यदि मेरे प्राण भी चले जायें और दुनिया में सब सुखी हो जायें तो मैं अपने प्राण भी दे दूं। बस इसी भावना से अपने इंजीनियरिंग कालेज के 1969 के पास आउट अभिलाष चंद्र सक्सेना,  जो भारत पेट्रिलियम कार्पोरेशन संयंत्र में इलेक्ट्रिकल के हेड थे, उनसे घरेलू सम्बध हो गये थे। एक बार वाशी सेक्टर 15 स्थित उनके निवास पर उनके पत्नी की बहन की बेटी, जिसको कैंसर था आई हुई थी। संयोगवश एक दिन मैं उनके घर गया और उस 6 वर्ष की बच्ची पर दया आकर मैंने अपना हाथ उसके सिर पर रखा मंत्र जप आरम्भ कर अपनी हथेली का कम्पन उसके सर के कम्पन से मिलाया और आंख बंद कर प्रभु से उसको ठीक करने की विनती की। इसके बाद मुझको कुछ कमजोरी आई। पर उनके घर भोजन कर अपने घर सेक्टर 4 में लौट आया। तीन दिन बाद फिर गया तो पता चला उसको अचानक बहुत फायदा हो रहा है और डाक्टर को उसके बचने की उम्मीद हो गई। मैं बहुत प्रसन्न हुआ। मां का धन्यवाद कर अपने घर लौटा।

 


जब उल्टा हवन किया

 
रात को स्वप्न में मां आईं स्वप्न में दर्शन देकर बोलीं। यहां पर एक बात मैं बताना चाहता हूं माता जी हमेशा मुझे मूर्ख या गधा कहकर ही आवाज देती थी। और यह भी कहती थी यह गधा है पर है मुझे प्रिय। इसकी गधा बुद्धि मुझे भाती है। माता जी बोली “ रे मूर्ख तूने उसको ठीक कर दिया पर अब यह कैंसर तुझे हो आयेगा। अब भोग भोग। मैं डर कर बोला मां मैंनें तो कल्याण की भावना से यह किया। मुझे क्या मालूम। उत्तर मिला “ रे गधे कुछ समझ यह कर्म फल होता है जो आदमी को भोगना ही पड़ता है। चाहे कोई भी हो अपना कर्मफल तो भोगना ही पड़ता है। मैं रोने लगा मैंनें कहा माता जी अब ऐसा नहीं करूंगा। अबकी बार बचा लो। तब माता जी ने बोला ठीक है। और उसके अगले दिन मुझसे उल्टा हवन करवाया। कुछ याद नहीं पर मैंनें उल्टा हवन किया। फिर ध्यान में मां बोली अब तू बच जायेगा पर ध्यान रख। बाद में मालूम पड़ा जिस दवा ने फायदा किया उसकी डोज दुर्घटना की वजह से 50 घंटे लेट हो गई। जिसके बाद उस लड़की की तबियत अचानक बिग ड़ी और वह चल बसी।

अब यह क्या था। उसकी दवाई का फायदा न होना फिर होना फिर दवा न मिलना या मेरा उल्टा हवन?????? जरा विज्ञानी बतायें।


गांठ कैसे ठीक हुई।



इसी प्रकार लखनऊ में छोटे भाई की पत्नि को डाक्टर ने स्तन में गांठ बताई और उसके आप्रेशन की तिथि फिक्स की। मैं लखनऊ में था। मैंनें ध्यान लगाया मुझे एक काली गांठ दिखाई दी। मैंने माता जी के दीपक का काला जला तेल प्रार्थना कर भाई को दिया और उसे माता जी को याद कर लगाने को बोला। तीसरे दिन आप्रेशन के पहले एक्स रे लिया तो गांठ गायब थी। मूर्ख तर्क शास्त्रियो यह कौन सा विज्ञान था।

 

डंडा मालिश और कुटाई महोत्सव

 


वैसे बचपन में  बहुत शरारती था। मां ने बताया कि एक बार वह आटा गूंथ रही थी। मैनें गुस्से में उनके आटे में मूत दिया था। मुझे याद नहीं। ऐसे ही एक बार मेरे थूकने पर खाना बनाते समय माता जी ने गरम चिमटा मेरे सीने पर लगा दिया था। जिसका दाग अभी तक है। कारण मैं खटिया पर बैठ कर खाना खाते खाते थूक रहा था।

 

 
वैसे अपने पिता जी साल छह महीने में बच्चों का पिटाई उत्सव मानते थे। हम भाईयों की साल भर की शैतानियों पर कम से कम एक घन्टा धुलाई होती थी। लात घूंसा, थप्पड़, जूता, चप्पल, डंडा, चिमटा, लोटा, ताला, मतलब जो भी दिख गया वह अस्त्र होते थे। अत: हम लोग खेलने के सामान को छिपा कर रखते थे कहीं बैट उनके हाथ न पड़ जाये और बैटास्त्र का या हाकीआस्त्र का प्रयोग न हो जाये। पिटाई भी प्रोटोकाल के हिसाब से होती थी। सबसे अधिक पिटते थे बड़े भैय्या और सबसे कम छोटा भाई। बाद में चूंकि बड़े भाई कमजोर थे और मैं सबसे मजबूत अत: प्रोटोकाल बदल गया। मेरे बड़े भाई 5 साल के थे पर घर के सबसे बड़े। आज छोटा भाई 55 का पर सबसे छोटा। अब मैं बीच का। और बीच वाले को तो दाह संस्कार या किसी शुभ अशुभ कार्य में कुछ भी करने की मनाही। बड़े को मार नहीं सकते। छोटा तो छोटा है उसके सब खून माफ। 

 

 

यह असर मेरे विवाह में भी महसूस हुआ। कारण दो थे बड़े भाई का विवाह फरवरी 85 में हुआ। यह घर का पहला पुरूष विवाह था वह भी बड़े लड़के का। लाजिमी है दूर दूर से लोग आयेग़े ऐसा हुआ भी लगभग सभी मातृ पितृ पक्ष के लोग आये। मेरा 16 जून 85 को हुआ। वह भी चट मंगनी पट ब्याह। तो केवल एक मामा आये बदायूं वह रोडवेज के डिपो इंचार्ज थे। दूसरे यह दूसरा विवाह था। अभी छोटे में तो जाना हो जायेगा ही। पर यहां पर रिश्तेदार कल्पना नहीं कर सकते थे क्योकिं छोटे ने विजातिय विवाह किया। अत: कोई बुलाया ही नहीं गया। कोर्ट विवाह वो भी वधू  के पिता जो आरडीएसओ के निदेशक की बिना मर्जी से। यहां पर एक बात स्पष्ट है और जिसका गुमान मेरी मां को अधिक था कि उनकी सभी बहुयें सुंदर है। शायद आस पास के दूर दूर तक किसी की सभी बहुयें एक से ब ढ़ कर एक। भाभी जी दक्षिण भारत के फीचर्स वाली। बीच वाली जैसे काशमीरी या अंगेज। छोटी वाली कमानेवाली और वह भी पंजाबिन।

 

अपनी माता जी का गर्व देवी जी ने तोड़ा।

 


मेरी मां को अपने बेटों पर कुछ अधिक ही घमंड था कारण बड़ावाला और बीचवाला लगातार प्रथम श्रेणी से सम्मान सहित पास होते थे। एक बार मां ने घमंड में किसी से बोल “अरे भाई साहब रिजल्ट क्या हमारे वहां सब फर्स्ट ही आते हैं”। बस उसके बाद बड़े भाई जिन्होने बी.एस.सी आनर्स कर एम.एस.सी स्पेशल की परीक्षा और मैंने बी.एस.सी की परीक्षा दी दोनो मात्र दो नम्बर से प्रथम श्रेणी चूक गये। पहले दो नम्बर का ग्रेस मिलता था पर उस साल से वह बंद हो गया था। शायद इसीलिये कहा गया है “ बड़ा कौरा निगल ले पर बडी बात न बोले”। खैर उसके बाद भाई ने आई आई टी कानपुर से फिजिक्स में पी.एच.डी कर डाली और मैं भी एम.टेक. तक प्रथम श्रेणी के साथ टापर लिस्ट में रहा। पर छोटे भाई साहब जो हाई स्कूल में थे उनको बी.ए. तक दो बैसाखियों के साथ पास होना पड़ा और एल.एल.बी. कर मां का स्कूल सम्भाल लिया। आज तो वह माता पिता द्वारा बनवाया घर भी अकेले सम्भाल रहे हैं। लगता यही आगे भी उनके पुत्र ही सम्भालेगें क्योकिं मेरी एक बेटी एस.एन.डी.टी. से इलेकट्रानिक्स में बी.टेक. कर डी.आर.डी.ओ. सितार, बंगलौर में कार्यरत है। उनके पति आई.आई.टी. खडगपुर के बी.टेक और नासर मनजी से एम.बी.ए. कर निजी कम्पनी में कार्यरत हैं। बड़े भाई की बेटी बी.टेक., एम.बी.ए. कर अपने बी.टेक., एम.बी.ए. पति के साथ मलेशिया में है। छोटा लडका यू.एस. में मास्टर्स कर रहा है। भाई साहब रक्षा विभाग से सेवा निवृत होकर हैदराबाद बस गये। बड़े भाई तो कलाम साहब प्रिय रहे थे और मिसाइल के क्ष्रेत्र में उन्होने काम किया। कुल मिलाकर हम चारो देश की राजधानियों के निवासी हो गये। एक बार तो कुछ दिन पहले प्रसिद्ध वीररस कवि वेद व्रत बाजपई एक कवि ग्रुप में अन्य कवियों पर चढ़ गये थे और लिखा कि इन भाइयों के बारे में तुम जानते क्या हो। पूरा खानदान देश सेवा में लगा है। पर छोटे भाई के बड़े बेटे पिता की तरह पढ़ाई में आर्थोडाक्स है। फोटोग्राफी का कोर्स और छोटी लड़की पढ़ाई में तेज है डाक्टरी में है। 

 


कुछ किस्से


हमारे छोटे भाई जी खेल में अव्वल घंटो बैटिंग करते हम पद्दी करते। जैसे ही आउट हुये। दादा अब खेल खत्म। मन भर गया। हलांकि मैं दो तीन गेंद में ही आउट होता था पर छोटे भाई की मर्जी। मार सकते नहीं क्योकि छोटे की जरा सी ऐं सुनकर पिता जी लक्ष्मण अवतार में मुझ मेघनाद का वध करने आ जायेगें। और कहीं जरा सा मैं रोया तो बेवकूफ बड़ा होकर रोता है। और अपने घंटा बनकर बजने की सम्भावना। अब बोलो तो क्या बोलें।



मां बताती थी बड़ी बहन 9 साल की थी बड़ा भाई 6 का मैं 2 साल का था। एक चिठ्ठी घर आई। दोनो भाई बहन लड़ने लगे। बड़े भाई ने बहन पर चप्पल फेंक मारी। लगी नहीं पर पिता जी देख लिया। बस फिर क्या माता जी के हिसाब से परिवार में ऐतिहासिक पिटाई महोत्सव चालू। अपने घर से लेकर पड़ो स के स्व बौड़म लखनवी की पत्नि तक ने अपनी गोद में छिपाया पर पिता जी परशुराम अवतार लेकर एक नाम जप कर रहे थे। बड़ी बहन को मारता है। तेरी हिम्मत कैसे हुई जिसपर मैं हाथ  नहीं उठाता मां कुछ नहीं कहती तूने चप्पल मारी। वैसे प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं यह ऐतिहासिक धुलाई महोत्सव वार्षिक कार्यक्रम पूरा एक शो के समय तक चला यानी करीबन तीन घंटे। वह भी बिना इंटरवल।



हम दोनों भाइयों की मैं और मेरे बडे भाई की तो इतनी अधिक डंडा मालिश हुई है कि यदि आज के किसी 20 साल के बच्चे को भी कर दें। तो शायद वह जिंदा न बचे। बस अपना रिकार्ड गर किसी ने तोड़ा तो बौड़म लखनवी तोड़ते थे। क्योकि उनका बाल कुटाई अभियान तो बंद कमरे में अपने बड़े बेटे अविनाश चंद्र तिवारी जो मुझसे 7 साल बडे थे। वहां अक्सर टूटता था। मजे की बात पिता जी पीठ पर जोर जोर से धान कूटते पर चिल्लाते जाते चुप चुप मुंह से आवाज नहीं। मतलब बिना मुंह से आवाज निकाले पीठ पर डंडा मालिश करवाओ। कभी कभी तो पिछवाड़े के स्व. विजय शंकर अवस्थी या उनके बड़े भाई दया शंकर अवस्थी को पिता जी से धान कुटाई यंत्र छीनना पड़ता अथवा बौड़म लखनवी की पत्नी को बचाना पड़ता। बस ऐसे बचपन में पिटाई महोत्सव साल में एकाध बार होते होते कब जवान होकर घर से दूर मुम्बई आ गये। अंतिम बार मार वर्ष 2006 में खाई थी। जब पिता जी अंतिम सांस गिनते थे। अंत के अंतिम दिन मैंने वार्ड ब्याय का काम करीबन 22 दिन निभाया। बड़ी बहिन डाक्टर, बड़े भाई डाक्टरों और दवाई के फेर में, छोटे भाई लखनऊ निवासी तो अन्य इंतजाम में व्यस्त और मैं वार्ड ब्याय। दूसरे यह भी कि सबको मल मूत्र में बदबू आती थी, उबकाई आती थी। वह तो मैं हूं जिसे खुशबू आती थी। गधा तो गधा, नाक तो बंद रहेगी ही।

 

 

मैं करीबन 12 साल का रहा होऊंगा। शैतानी तो प्रिय। बेरी के पेड़ पर चढ़ना, शर्ट फाड़ लेना। इनके साथ खुजली के कीड़े किसी डंडी पर चढ़ाना। फिर उनको अंगीठी की राख जो घर के बाहर फेंकी जाती थी और कुछ गरम रहती थी। उसमें कीड़े को घुसेड़ देना। इसमें कीड़ा फट की आवाज के साथ फटता था। इस तरह के पाप करना। बड़े साइज के मकोड़े मोमबत्ती से जलाने में आनंद आता था। हाथ से मक्खी पकड़कर मार देना फिर उसको काली चीटी के बिल में चीटियों को खाने में सहायता हेतु घुसेड़ना। लाल चीटी से घृणा करना क्योकि बहुत जोर से काटती है। यही सब चलता था। गली में एकमात्र बिजली का खम्बा लगा था। उसके बल्ब को निशाना लगाना। कोई देख कर शिकायत कर दे पिटाई हो जाना। कुल मिलाकर नाम टिल्लू तो शैतानी भी टिल्लू वाली।

 


यह क्या था



एक बार रात्रि सात बजे जाड़े के दिन। गली में सन्नाटा। मैं किसी काम के लिये अपने घर का गेट खोलकर बाहर निकला। सामने गली के उसपार बौड़म लखनवी की खुड्डीवाली लैट्रिन की दीवार। अचानक दीवार पर तीन चार फुट मकड़ा चट्ट की आवाज के साथ प्रकट हुआ। मैं यह देखकर डर गया। वापिस गेट बंद किया किसी को बताया नहीं। सहम कर मकड़ा मारना बंद कर दिया। लेकिन एक खौफ़ बना रहा लम्बे अर्से तक।


ऐसा ही कुछ किस्सा मेरी बेटी ने बताया था। वह छह सात साल की थी तो तितलियां पकड कर शीशी में पालने के लिये बंद करती थी। एक दिन बाथरूम में वह गई तो देखा। दो तीन फीट की तितली पानी की टंकी पर बैठी है। वह डरकर बाहर आई मैं भी गया पर कुछ न था। पर बेटी थर थर कांप रही थी। इसके बाद उसने तितली पकड़ना बंद कर दिया।

 

 
यह घटना अजीब और न माननेवाली है पर घटी है। क्या इसको शक्ति की लीला कह सकते हैं या एक वहम था। पर घटना तो सत्य है।

 

 

शरारतें



चार पांच साल की उमर रही होगी। मैं और मेरा एक हमउम्र चचेरा भाई चीटे पकड़कर मार कर खाते थे। स्वाद में वह खट्टे और कुरकुरे होते थे। एक बार भाई ने जो चीटा खाया वह मरा नहीं उसने जीभ को पकड़ लिया। उसकी रोवा राई देख कर मैंनें भी चीटे खाना बंद कर दिया।

 

कुछ इसी प्रकार खट्टी मीठी यादो को याद करते आज मैं 58 वर्ष की आयु में अपनी कथा लिख रहा हूं। ऊपर की पीढ़ी जा चुकी है। अपनी पीढ़ी मे किसका नम्बर आना है यह तो ईश ही जानता है। पर मैं अपने को बेहद भाग्यशाली मानता हूं जो मां जगदम्बे की कृपा मिली। अत: मैंनें अपना नाम कालीदास सोंचा पर महसूस हुआ मुझ पर काली मां की कृपा के अतिरिक्त मां सरस्वती की उनसे पहले से कृपा चल रही है। अत: नाम देवीदास विपुल कर दिया। मैं सभी मातृशक्तियों का दास|



"MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  देवीदास विपुल 

 

 

 

 

जय गुरूदेव जय मां काली

 
 
 
 
 
 

No comments:

Post a Comment

 गुरु की क्या पहचान है? आर्य टीवी से साभार गुरु कैसा हो ! गुरु की क्या पहचान है? यह प्रश्न हर धार्मिक मनुष्य के दिमाग में घूमता रहता है। क...