Search This Blog

Thursday, September 3, 2020

देश की ही शान

 देश की ही शान

कवि विपुल लखनवी नवी मुंबई।

पगड़ी वाले सरदार देश की ही शान हैं।

हमको इन सरदारों पर गुमान होना चाहिए।।

हिंदुत्व की रक्षा करें भारत को बचाया है।

वाहे गुरु गोविंद का सम्मान होना चाहिए।।

एक एक होता सैनिक सवा लाख पर भी भारी।

ऐसे वीर सैनिक का न अपमान होना चाहिए।।

इतिहास सुरक्षित कर डाला इन सरदारों ने।

देशवासी को तो कर्ज दार होना चाहिए।।

किंतु केवल पगड़ी काफी नहीं होती सर पर।

सरदार को भी बहुत असरदार होना चाहिए।।

देश से गद्दारी करें ऐसा नहीं हो सकता।

सरदार को खुद्दारी का खुद्दार होना चाहिए।।

जो नकली सरदार है मौन होकर बैठा रहे।

बुढ़ापे में सही देश से प्यार होना चाहिए।।

बात मानो विपुल लखनवी तुमसे कह रहा।

अंत समय देश से तो प्यार होना चाहिए।।



No comments:

Post a Comment

Eagerless Mind / जिज्ञासा का अंत / विज्ञान बनाम आध्यात्म : समापन के सिपाही

Eagerless Mind / जिज्ञासा का अंत / विज्ञान बनाम आध्यात्म : समापन के सिपाही :  समापन के सिपाही कवि विपुल लखनवी नवी मुंबई। भारत की संस्कृति पर...