Search This Blog

Friday, July 13, 2018

भाग – 10 जैन धर्म विभाजन / धर्म ग्रंथ और संतो की वैज्ञानिक कसौटी



धर्म ग्रंथ और संतो की वैज्ञानिक कसौटी भाग – 10
संकलनकर्ता : सनातन पुत्र देवीदास विपुल “खोजी”


विपुल सेन उर्फ विपुल लखनवी,
(एम . टेक. केमिकल इंजीनियर) वैज्ञानिक एवं कवि
सम्पादक : विज्ञान त्रैमासिक हिन्दी जर्नल वैज्ञनिक ISSN 2456-4818

आपने भाग 1 से 9 में अब तक पढा कि किस प्रकार जीवन के चार सनातन सिद्दांतों अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष हेतु चार वेदों की रचना हुई। जिसे समझाने हेतु उपनिषद और उप वेदों की रचना हुई। जो मनुष्य को अपनी सोंच और भावनाओं को विकसित होने का पूर्ण अवसर देते हैं। किस प्रकार विदेशी आक्रांताओं ने वेदो को नष्ट करने का प्रयास किया। स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों की वैज्ञानिकता को समाज में बताने की चेष्टा की।। यहां तक सोहलवीं सदी में एक उपनिषद और जोडकर मुस्लिम धर्म के प्रचार प्रसार हेतु ताना बाना बुना गया और अल्लोहोपनिषद बन डाला गया। लगभग सभी उपनिषद विभिन्न ऋषियों द्वारा अपने अनुभव के आधार पर ईश की परम सत्ता की व्याख्या करते हैं। आपने सारे उपनिषद को संक्षेप में पड लिया होगा। भारत के दस महान वैज्ञानिक ऋषियों ने किस प्रकार विज्ञान को योगदान दिया। अगस्त ऋषि ने तो 2500 साल पहले ही बिजली का अविष्कार कर लिया था। सात महान ऋषियों ने आंतरिक विज्ञान पर अपना योगदान देकर सप्त ऋषि बन गये। जैन धर्म भारत का प्राचीनतम धर्म कहा जा सकता है। गुरू परम्परा की पराकाष्ठा रखनेवाला यह धर्म विलक्षण है। आपने अब तक जैन धर्म के इतिहास को मुनियों को जाना।   


भारत की पवित्र भूमि में जन्म लेकर तमाम ऋषियों ने ईशवरीय ज्ञान को पूरी दुनिया में फैलाया और जिसके कारण भारत विश्व गुरू कहलाता था। आज भी अष्टांग योग के मात्र दो अंग आसन और प्रणायाम की बदौलत विश्व के सभी देशों में यह चर्चा का विषय बन चुका है। और लगता है कि दुनिया पुन: भारत को विश्व गुरू का स्थान दे चुकी है।

आइये  सनातन की संतान एक बार इस दिशा में प्रयास कर अपना योगदान दे। 


अब आगे ....................................... 


दिगंबर समुदाय तीन भागों में विभक्त हैं।


तारण पंथ का अर्थ है मोक्ष मार्ग। तारणपंथ की स्थापना संत तारण ने की थी संत तारण के द्वारा प्रतिरूप होने के कारण यहां पंथ 'तारणपंथ' के नाम से ख्यात हुआ। संत तारण में १४ ग्रंथों की रचना की थी। इनकी टीका ब्र.शीतलप्रसाद ने किया। तारण पंथी १८ क्रियाओं का पालन करने वालों को कहते हैं। तारण पंथ का अर्थ है-मोक्ष मार्ग। उनके अनुयाई मूर्ति पूजा नहीं करते थे एवं वह अपने चैत्यालयों में  विराजमान शास्त्रों की पूजा करते हैं। इनके यहां संत तारण द्वारा रचित ग्रंथों के अतिरिक्त  दिगंबर जैनाचायों के ग्रंथों की भी मान्यता है। संत तारण का प्रभाव मध्य प्रांतों के ही कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा है।



जो सप्त व्यसन के त्याग कर अठारह क्रियाओं का पालन करता है वह तारण पंथी कहलाता है। ये अपनी पूजा को 'मंदिर विधि' कहते हैं। ये मंदिर को 'चैत्यालय' कहते हैं। ये अभिवादन के रूप में जय जिनेंद्र एवं जय तारण तरण कहते हैं।


तारण पंथ के ६ समुदाय हैं-

समैया 2. असाटी 3. चरणागर 4. अयोध्या वासी 5. दो सके 6. गोलालारे

तारण पंथ में जो ब्रम्हचारी होते हैं उन्हें श्री संघ कहते हैं।  तारण स्वामी ने अपने तिलक में लिखा है - "श्री संघम् उवन्नं जयं - जयं"।


2. तेरापंथ : जिसमें 13 मुक्ति हेतु तेरह मार्ग हैं।


3. बीसपंथ : यानि जिसमें बीस तरीके


श्वेताम्बर


श्वेताम्बर एवं साध्वियाँ और संन्यासी श्वेत वस्त्र पहनते हैं, तीर्थकरों की प्रतिमाएँ प्रतिमा पर धातु की आंख, कुंडल सहित बनायी जाती हैं और उनका शृंगार किया जाता है।

श्वेताम्बर भी दो भाग मे विभक्त है:

देरावासी - यॆ तीर्थकरों की प्रतिमाएँ की पूजा करतॆ हैं.

स्थानकवासी - ये मूर्ति पूजा नहीँ करते बल्कि साधु संतों को ही पूजते हैं।

स्थानकवासी के भी दो भाग हैं:- बाईस पंथी और तेरा पंथी


धर्मग्रंथ


दिगम्बर आचार्यों द्वारा समस्त जैन आगम ग्रंथो को चार भागो में बांटा गया है -

(१) प्रथमानुयोग(२) करनानुयोग(३) चरणानुयोग(४) द्रव्यानुयोग


तत्त्वार्थ सूत्र- सभी जैनों द्वारा स्वीकृत ग्रन्थ


दिगम्बर ग्रन्थ प्रमुख जैन ग्रन्थ हैं :-

षट्खण्डागम- मूल आगम ग्रन्थ । आचार्य कुंद कुंद द्वारा विरचित ग्रन्थ- समयसार, प्रवचनसार । रत्नकरण्ड श्रावकाचार पुरुषार्थ सिद्धयुपाय आदिपुराण ।“ इष्टोपदेश,

आप्तमीमांसा, मूलाचारद्रव्यसंग्रहगोम्मटसार।



श्वेताम्बर ग्रन्थ : कल्पसूत्र



जैन धर्म के प्रमुख त्यौहार इस प्रकार हैं।

तमिल जैन भारत में जैन धर्म के दिगंबर संप्रदाय का हिस्सा है। वे ज्यादातर पहली शताब्दी ई.पू. के बाद से तमिलनाडु राज्य में रहते हैं। इन तमिल जैनियों ने तमिल साहित्य और संस्कृति के लिए बहुत योगदान दिया है। वे मातृभाषा के रूप में तमिल बोलते हैं। उत्तर भारत के जैनियों के विपरीत, वे अपनी सीमा शुल्क और परंपराओं में भिन्न होते हैं। वे अधिक उत्तरी तमिलनाडु के जिलों में रह रहे हैं। जैसे चेन्नई, विल्लुपुरम, कांचीपुरम और तिरुवन्नामलई जिलों में. तमिलनाडु में उनकी जनसंख्या 85000 के आसपास है।


कुछ विद्वानों के अनुसार जैन दर्शन 6 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में दक्षिण भारत में आया होगा | साहित्यिक स्रोतों और श्रवणबेलगोला से प्राप्त शिलालेख के अनुसार उत्तरी भारत में चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में 12 साल के लंबे अकाल आने के कारण, अपनी चर्या का निर्वाह करने हेतु आचार्य भद्रबाहु का संघ जिसमे 12,000 जैन संत थे दक्षिण भारत की ओर आया था, राजा चन्द्रगुप्त भी मुनि दीक्षा लेकर उनके साथ आये थे| श्रवणबेलगोला पहुंचने पर आचार्य भद्रबाहु ने अपना अंत समय जान कर मुनि चंद्रगुप्त के साथ चंदागिरी पहाड़ी पर ही रहने का फैसला किया और अपने १२,००० शिष्यों को निर्देश दिया की वह चोल और पांडिया के राज्यों में चले जाए |


अन्य विद्वानों के अनुसार, भद्रबाहु और चंद्रगुप्त की यात्रा से पहले भी जैन धर्म को अच्छी तरह से दक्षिण भारत में ही अस्तित्व में होना चाहिए। मदुरै, त्रिची, कन्याकुमारी, तंजौर के आसपास गुफाओं में जैन शिलालेख और जैन देवताओं के बहुत सारे प्रमाण पाए जाते हैं जो 4 शताब्दी से भी पुराने हैं।

तमिल ब्राह्मी शिलालेख की एक संख्या दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व की तारीख की है कि तमिलनाडु में पाए गए हैं। वे जैन भिक्षुओं के साथ जुड़ा हुआ है और भक्तों रखना जा करने के लिए माना जाता है


जैन मंदिर कई निर्माण शैली में बनाए जाते हैं।

उत्तर भारत के जैन मंदिर दक्षिण भारत के जैन मंदिरों से काफ़ी भिन्न होते हैं। जैन मंदिर दो प्रकार के होते हैं :


शिखर बंद जैन मंदिर 

घर जैन मंदिर (बिना शिखर वाले)

मंदिर का मुख्य भाग '''गर्भ ग्रह''' कहलाता है। यहाँ भगवान की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसमें बिना नहाये और पूजा के वस्त्रों के बिना नहीं जाना चाहिए।

१०० से अधिक वर्ष पुराना मंदिर तीर्थ कहलाता है। मुख्य वेदी पर विराजमान भगवान मंदिर के मूलनायक कहलाते है। ]जैन समाज में ऐसे कई मंदिर हैं जहां मूर्ति के स्थान पर जिनवाणी रखी होती हैं।ऐसे मंदिरों को चैत्यालयों कहते हैं इनमें दिगंबर जैन तारण पंथी पूजा करने जाते हैं।यह बुंदेलखंड में अधिक पाये जाते हैं। 


जय जिनेन्द्र! एक प्रख्यात अभिवादन है। यह मुख्य रूप से जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा प्रयोग किया जाता है। इसका अर्थ होता है  "जिनेन्द्र भगवान (तीर्थंकर) को नमस्कार"। यह दो संस्कृत अक्षरों के मेल से बना है: जय और जिनेन्द्र।

जय शब्द जिनेन्द्र भगवान के गुणों की प्रशंसा के लिए उपयोग किया जाता है।

जिनेन्द्र उन आत्माओं के लिए प्रयोग किया जाता है जिन्होंने अपने मन, वचन और काया को जीत लिया और केवल ज्ञान प्राप्त कर लिया हो।


चार मिले चौंसठ खिले,मिले बीस कर जोड़।

सज्जन से सज्जन मिले, हर्षित चार करोड़।।

अर्थात्: जब भी हम किसी समाजबंधु से मिलते हैं तो दूर से ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और दोनों हाथ जुड़ जाते हैं हमारे मुख से जय जिनेन्द्र निकल ही जाता है।

जैन दर्शन के अनुसार केवल ज्ञान से संपन्न व्यक्ति केवली कहलाता है। उसे चारों प्रकार के प्रतिबंधक कर्मों का क्षय होने से कैवल्य की सद्य: प्राप्ति होती है (तत्त्वार्थसूत्र 10.1)। जैन दर्शन के अनुसार केवली जीव के उच्चतम आदर्श तथा उन्नति का सूचक है। प्रतिबंधक कर्मों में मोह की मुख्यतः होती है और इसलिये केवलज्ञान होने पर मोह ही सर्वप्रथम क्षीण होता है और तदनंतर मुहूर्त के बाद ही शेष तीनों प्रतिबंध कर्म-ज्ञानावरणीय, दर्शनवरणीय तथा अंतराय-एक साथ क्षीण हो जाते हैं। मोह ज्ञान से अधिक बलवान होता है; उसके नाश के बाद ही अन्य कर्मों का नाश होता है। प्रतिबंधकों के क्षय से केवल उपयोग का उदय होता है। उपयोग का अर्थ है-बोधरूप व्यापार। केवल उपयोग का आशय है सामान्य और विशेष दोनों प्रकार का संपूर्ण बोध। इसी दशा में सर्वज्ञत्व और सर्वदर्शित्व का उदय होता है केवली व्यक्ति में।


केवली में दर्शन तथा ज्ञान की उत्पति को लेकर आचार्यों में पर्याप्त मतभेद है। आवश्यक नियुक्ति के अनुसार केवली में दर्शन (निर्विकल्पक ज्ञान) तथा (सविकल्पक ज्ञान) का उदय क्रमश: होता है। दिगंबर मान्यता के अनुसार केवली में केवलदर्शन युगपद् (एक साथ) होते हैं। इस मत के प्रख्यात कुन्दकुन्द स्वामी का स्पष्ट कथन है कि जिस प्रकार सूर्य में प्रकाश तथा ताप एक साथ रहते हैं, उसी प्रकार केवली के दर्शन और ज्ञान एक साथ रहते है (नियमानुसार,159)। तीसरी परंपरा सिद्धसेन दिवाकर की है जिसके अनुसार केवलज्ञान में किसी प्रकार का अंतर नहीं होता, प्रत्युत ये दोनों अभिन्न होते हैं। केवली ही 'सर्वज्ञ' के नाम से अभिहित होता है, क्योंकि केवलज्ञान का उदय होते ही उसके लिये कोई पदार्थ अज्ञात नहीं रह जाता। विश्व के समस्त पदार्थ केवली के सामने दर्पण के समान प्रतीत होते हैं।

आगम शब्द का प्रयोग जैन धर्म के मूल ग्रंथों के लिए किया जाता है। केवल ज्ञान, मनपर्यव ज्ञानी, अवधि ज्ञानी, चतुर्दशपूर्व के धारक तथा दशपूर्व के धारक मुनियों को आगम कहा जाता है। कहीं कहीं नवपूर्व के धारक को भी आगम माना गया है। उपचार से इनके वचनों को भी आगम कहा गया है। जब तक आगम बिहारी मुनि विद्यमान थे, तब तक इनका इतना महत्व नहीं था, क्योंकि तब तक मुनियों के आचार व्यवहार का निर्देशन आगम मुनियों द्वारा मिलता था। जब आगम मुनि नहीं रहे, तब उनके द्वारा रचित आगम ही साधना के आधार माने गए और उनमें निर्दिष्ट निर्देशन के अनुसार ही जैन मुनि अपनी साधना करते हैं।


आगम शब्द का उपयोग जैन दर्शन में साहित्य के लिए किया जाता है। श्रुत, सूत्र, सुतं, ग्रन्थ, सिद्धांत, देशना, प्रज्ञापना, उपदेश, आप्त वचन, जिन वचन, ऐतिह्य, आम्नाय आदि सभी आगम के पर्यायवाची शब्द है। आगम शब्द "आ" उपसर्ग और गम धातु से निष्पन्न हुआ है। '' उपसर्ग का अर्थ समन्तात अर्थात पूर्ण और गम धातु का अर्थ गति प्राप्त है अर्थात जिससे वस्तु तत्त्व (पदार्थ के रहस्य) का पूर्ण ज्ञान हो वह आगम है अथवा ये भी कहा जा सकता है कि आप्त पुरुष (अरिहंत, तीर्थंकर या केवली) जिनेश्वर रूप में जो ज्ञान का उपदेश देते है उन शब्दों को गणधर (उनके प्रमुख शिष्य) जिनकी लिपि बद्ध रूप में रचना करते है उन सूत्रों को आगम कहते है।


आगम साहित्य भी दो भागों में विभक्त है: अंगप्रविष्ट और अंगबाह्म।

अंगों की संख्या 12 है। उन्हें गणिपिटक या द्वादशांगी भी कहा जाता है: 1- आचारांग, 2- सूत्रकृतांग, 3- स्थानांग, 4- समवायाँग, 5- भगवती, 6- ज्ञाता, 7- उपासक दशांग, 8- अंतकृत्‌ दशा, 9 -अनुतरोपपातिकदशा, 10- प्रश्न व्याकरण, 11- विपाक, 12- दृष्टिवाद। इनमें दृष्टिवाद का पूर्णत: विच्छेद हो चुका है। शेष ग्यारह अंगों का भी बहुत सा अंग विच्छित हो चुका है। इसके अतिरिक्त जितने आगम हैं वे सब अंगबाह्म हैं; क्योंकि अंगप्रविष्ट केवल गणधरकृत आगम ही माने जाते हैं। गणधरों के अतिरिक्त श्रुत केवली, पुर्वधर आदि ज्ञानी पुरुषों द्वारा रचित आगम अंगबाह्म माना जाता है। आगमों की मान्यता के विषय में भिन्न भिन्न परंपराएँ हैं। दिगंबर आम्नाय में आगमेतर साहित्य ही है, वे आगम लुप्त हो चुके, ऐसा मानते हैं। श्वेतांबर आम्नाय में एक परंपरा 84 आगम मानती है, एक परंपरा उपर्युक्त 45 आगमों को आगम के रूप में स्वीकार करती है तथा एक परंपरा महानिशीथ ओषनिर्युक्ति, पिंडनिर्युक्ति तथा 10 प्रकीर्ण सूत्रों को छोड़कर शेष 32 को स्वीकार करती है।


इसका मूल कारण ये हैं कि श्वेताम्बर परंपरा अनुसार आचार्य देवर्धिगनीक्षमा श्रमण ने 84 आगमों को लिपिबद्ध किया था किन्तु समय के साथ कई आगम स्वतः नष्ट हो गए, कुछ मुग़ल शासकों के राज में नष्ट कर दिए गए एवं कई आगम इतने प्रभावशाली थे की उनके स्मरण से देवतागण आ जाते थे, अतः ऐसी विद्या के दुरूपयोग से बचने हेतु गीतार्थ साधुओं ने उसे भंडारस्थ कर दिया।


भगवान महावीर से लेकर आर्यरक्षित तक आगमों का वर्गीकरण नहीं हुआ था। प्रवाचक आर्यरक्षित ने शिष्यों की सुविधा के लिए विषय के आधार पर आगमों को चार भागों में वर्गीकृत किया।


1- चरणकरणानुयोग:  इसमें आचार विषयक सारा विवेचन दिया गया है। आचार प्रतिपादक आगमों की संज्ञा चरणकरणानुयोग की गई है। जैन दर्शन की मान्यता है कि नाणस्स सारो आयारो ज्ञान का सार आचार है। ज्ञान की साधना आचार की आराधना के लिए होनी चाहिए। इस पहले अनुयोग में आचारांग, दशवैकालिक आदि आगमों का समावेश होता है। 


2-द्रव्यानुयोग:  लोक के शाश्वत द्रव्यों की मीमांसा तथा दार्शनिक तथ्यों की विवेचना करनेवाले आगमों के वर्गीकरण को द्रव्यानुयोग कहा गया है।


3-गणितानुयोग:  ज्योतिष संबंधी तथा भंग (विकल्प) आदि गणित संबंधी विवेचन इसके अंतर्गत आता है। चंद्रप्रज्ञप्ति, सूर्यप्रज्ञप्ति आदि आगम इसमें समाविष्ट होते हैं।


4-धर्मकथानुयोग: दृष्टांत उपमा कथा साहित्य और काल्पनिक तथा घटित घटनाओं के वर्णन तथा जीवन-चरित्र-प्रधान आगमों के वर्गीकरण को धर्मकथानुयोग की संज्ञा दी गई है।


इन आचार और तात्विक विचारों के प्रतिपादन के अतिरिक्त इसके साथ साथ तत्कालीन समाज, अर्थ, राज्य, शिक्षा व्यवस्था आदि ऐतिहासिक विषयों का प्रासंगिक निरूपण बहुत ही प्रामाणिक पद्धति से हुआ है। भारतीय जीवन के आध्यात्मिक, सामाजिक तथा तात्विक पक्ष का आकलन करने के लिए जैनागमों का अध्ययन आवश्यक ही नहीं, किंतु दृष्टि देनेवाला है।


तत्त्वार्थसूत्र, जैन आचार्य उमास्वामी द्वारा रचित एक जैन ग्रन्थ है। इसे 'तत्त्वार्थ-अधिगम-सूत्र' तथा 'मोक्ष-शास्त्र' भी कहते हैं। संस्कृत भाषा में लिखा गया यह प्रथम जैन ग्रंथ माना जाता है। इसमें दस अध्याय तथा ३५० सूत्र हैं। उमास्वामी सभी जैन मतावलम्बियों द्वारा मान्य हैं। उनका जीवनकाल द्वितीय शताब्दी है। आचार्य पूज्यपाद द्वारा विरचित सर्वार्थसिद्धि तत्त्वार्थसूत्र पर लिखी गयी एक प्रमुख टीका है। 


............क्रमश:...............

(तथ्य कथन गूगल, जैन साइट्स इत्यादि से साभार)







"MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  सनातन पुत्र देवीदास विपुल खोजी
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/

No comments:

Post a Comment

 गुरु की क्या पहचान है? आर्य टीवी से साभार गुरु कैसा हो ! गुरु की क्या पहचान है? यह प्रश्न हर धार्मिक मनुष्य के दिमाग में घूमता रहता है। क...