Search This Blog

Monday, August 19, 2019

राम नाम की प्यास

 राम नाम की प्यास


विपुल लखनवी। नवी मुंबई। 

9969680093

  कुछ समय न तेरे पास।

तुझे न राम नाम की  प्यास।।   

बहुत पछतायेगा।

अंत जब आयेगा॥ 


तू कितना मचा ले शोर।

हुई न तेरी अभी भोर।। 

बहुत पछतायेगा।।

अंत जब आयेगा॥ 


तू क्या है यह न जाने।  

न अपने को ही पहिचाने॥

हाथ क्या पायेगा।

अंत जब आयेगा॥ 


तुझे न मॉनव रूप ज्ञान।

मिथ्य माया का अभिमान।।

व्यर्थ रह जायेगा॥

अंत जब आयेगा॥ 


कर डाली  इकठ्ठा भीड़। 

सोंच ये कभी न होंगे क्षीण।।

कुछ न कर पायेगा।।

अंत जब आयेगा॥ 


बस पकड़ राम नाम डोर।

मिले तुझे वहीं चितचोर।।

ज्ञान दे जायेगा॥

अंत जब आयेगा॥ 


गई देख जवानी बीत। 

बुढापा न सकते हो जीत।।

मौत संग जायेगा।।

अंत जब आयेगा॥ 


अब तो सम्भल तू आज। 

प्रभु को करे समर्पित काज।।

सत्य सुख पायेगा।।

अंत जब आयेगा॥ 


है दास विपुल यह  बात।

सोंच न गलत तुझे आघात।।

चला यूं जायेगा।।

अंत जब आयेगा॥ 


कर माँ जगदम्बिके ध्यान। 

गुरूवर धरे यदि सम्मान।।

वो ही तर जायेगा॥

अंत जब आयेगा॥ 


कर शिवओम नित्यबोध। 

जस हो बालक एक अबोध।।

मारग  बतलायेगा॥

अंत जब आयेगा॥ 


लिखे दास विपुल सम्वाद। 

पकड ले चरण गुरू के आज॥

समझ कुछ पायेगा।।

अंत जब आयेगा॥  

पृष्ठ पर जाने हेतु लिंक दबायें: मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य  

 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

"MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ़ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  देवीदास विपुल 
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/2018/04/blog-post_45.html

 

 

No comments:

Post a Comment

 गुरु की क्या पहचान है? आर्य टीवी से साभार गुरु कैसा हो ! गुरु की क्या पहचान है? यह प्रश्न हर धार्मिक मनुष्य के दिमाग में घूमता रहता है। क...