Search This Blog

Showing posts sorted by relevance for query शाबर मंत्र और महत्व. Sort by date Show all posts
Showing posts sorted by relevance for query शाबर मंत्र और महत्व. Sort by date Show all posts

Tuesday, August 13, 2019

शाबर मंत्र और महत्व

शाबर मंत्र और महत्व

 सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

 

पृष्ठ पर जाने हेतु लिंक दबायें: मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य  

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

एक समय था कि सँस्कृत मात्र जन्मने ब्राह्मण ही पढ़ सकते थे। उस समय जन्मे गोरखनाथ ने पूर्वी भाषा मे शक्ति देकर कुछ शब्दों को मन्त्र का रूप दे दिया। जो शाबरी मन्त्र कहलाते है। कुछ शिव को इनका जनक मानतें हैं। वैसे शिव का ही रूप गुरू महाराज होते हैं। बाबा गोरखनाथ को शिव का ही रूप मानते हैं।


देखो जब कोई सिद्ध अपनी शक्ति से किसी शब्द को जागृत कर देता है तो वह जागृत ही रहता है।

जैसे आज के समय सारे मन्त्र सारे शब्द नाम जप सब सिद्ध हो चुके है क्योंकि इतने सन्तो ने इनको जपा की ये जागृत ही हो गए है।

शाबर मंत्र आम ग्रामीण बोलचाल की भाषा में ऐसे स्वयंसिद्ध मंत्र हैं जिनका प्रभाव अचूक होता है।


शाबर मंत्र शास्त्रीय मंत्रों की भांति कठिन नहीं होते तथा ये ऐसे हर वर्ग एवं हर व्यक्ति के लिए प्रभावशाली हैं, जो भी इन मंत्रों का लाभ लेना चाहता है।


थोड़े से जाप से भी ये मंत्र सिद्ध हो जाते हैं तथा अत्यधिक प्रभाव दिखाते हैं। इन मंत्रों का प्रभाव स्थायी होता है तथा किसी भी मंत्र से इनकी काट संभव नहीं है।


परंतु ये किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रयोग किए गए अन्य शक्तिशाली मंत्र के दुष्प्रभाव को आसानी से काट सकते हैं। शाबर मंत्र सरल भाषा में होते हैं तथा इनके प्रयोग अत्यंत सुगम होते हैं।


शाबर मंत्र से प्रत्येक समस्या का निराकरण सहज ही हो जाता है। उपयुक्त विधि के अनुसार मंत्र का प्रयोग करके स्वयं, परिवार, अपने मित्रों तथा अन्य लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से कर सकते हैं।


वैदिक, पौराणिक एवम् तांत्रिक मंत्रों के समान ‘शाबर-मंत्र’ भी अनादि हैं। सभी मंत्रों के प्रवर्तक मूल रूप से भगवान शंकर ही हैं, परंतु शाबर मंत्रों के प्रवर्तक भगवान शंकर प्रत्यक्षतया नहीं हैं, फिर भी इन मंत्रों का आविष्कार जिन्होंने किया वे परम शिव भक्त थे।


गुरु गोरखनाथ तथा गुरु मछन्दर नाथ शाबर-तंत्र के जनक हैं। अपने साधन, जप-तप-सिद्धि के प्रभाव से वे भगवान् शिव के समान पूज्य माने जाते हैं। ये अन्य मंत्र प्रवर्तक ऋषियों के समान विश्वास व श्रद्धा के पात्र हैं, पूजनीय व वंदनीय हैं।


शाबर मंत्रों में ‘आन और शाप’ तथा ‘श्रद्धा और धमकी’ दोनों का प्रयोग किया जाता है। साधक याचक होता हुआ भी देवता को सब कुछ कहने की सामर्थ्य रखता है और उसी से सब कुछ कराना चाहता है।


विशेष बात यह है कि उसकी यह ‘आन’ भी फलदायी होती है। आन माने सौगन्ध। अभी वह युग गए अधिक समय नहीं बीता है, जब सौगन्ध का प्रभाव आश्चर्यजनक व अमोघ हुआ करता था।


सामन्तशाही युग में ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग अनाधिकृत कृत्यों के लिए साधारणतया गांव के ठाकुर, गाय या बेटे आदि की सौगन्ध दिलाने पर ही अवैध कार्यों को रोक देते थे।


न्यायालय, लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा में आज भी भगवान की ‘शपथ’ लेकर बयान देने की प्रथा है। अधिकांश लोग आज भी अपनी बात का विश्वास दिलाने के लिए सौगन्ध खाया करते हैं।


यह उस समय की स्मृतियां हैं, जब छोटी-छोटी जनजाति तथा उलट-फेर के कार्य करने वाले भी सौगन्ध को नहीं तोड़ते थे। आज परिवर्तन हो गया है- सौगन्ध लोगों के लिए कोई महत्व नहीं रखते, किंतु ‘शाबर’ मंत्रों में जिन देवी -देवताओं की ‘शपथ’ दिलायी जाती है, वे आज भी वैसे ही हैं।


उन देवों पर जमाने की बेईमानी का कोई असर नहीं हुआ है। शास्त्रीय प्रयोगों में उक्त प्रकार की ‘आन’ नहीं रहती, किंतु शाबर मंत्रों में जिस प्रकार एक अबोध बालक अपने माता-पिता से गुस्से में आकर चाहे जो कुछ बोल देता है, हठ कर बैठता है।


उसके अंदर छल-कपट नहीं होता, वह तो यही जानता है कि मेरे माता-पिता से मैं जो कुछ कहूंगा, उसे पूरा करेंगे ही। ठीक इसी प्रकार का अटल विश्वास ‘शाबर’ मंत्रों का साधक मंत्र के देवता के प्रति रखता है।


जिस प्रकार अल्पज्ञ, अज्ञानी, अबोध बालक की कुटिलता व अभद्रता पर उसके माता-पिता अपने वात्सल्य, प्रेम व निर्मलता के कारण कोई ध्यान नहीं देते, ठीक उसी प्रकार बाल सुलभ सरलता, आत्मीयता और विश्वास के आधार पर निष्कपट भाव से शाबर मंत्रों की साधना करने वाला परम लक्ष्य सिद्धि को प्राप्त कर लेता है।


शाबर मंत्रों में संस्कृत - हिंदी - मलयालम - कन्नड़ - गुजराती या तमिल भाषाओं का मिश्रित रूप या फिर शुद्ध क्षेत्रीय भाषाओं की ग्राम्य शैली और कल्पना का समावेश भी दृष्टिगोचर होता है। सामान्यतया ‘शाबर-मंत्र’ हिंदी में ही मिलते हैं।


प्रत्येक शाबर मंत्र अपने आप में पूर्ण होता है। उपदेष्टा ‘ऋषि’ के रूप में गोरखनाथ, सुलेमान जैसे सिद्ध पुरूष हैं। कई मंत्रों में इनके नाम का प्रवाह प्रत्यक्ष रूप से तो कहीं केवल गुरु नाम से ही कार्य बन जाता है।


शाबर मंत्र शास्त्रीय मान्यता से परे होते हुए भी अशास्त्रीय रूप में अपने लाभ व उपयोगिता की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। शाबर मंत्र ज्ञान की उच्च भूमिका नहीं देता, न ही मुक्ति का माध्यम है। इनमें तो केवल ‘काम्य प्रयोग’ ही हैं।


इन मंत्रों में विनियोग, न्यास, तर्पण, हवन, मार्जन, शोधन आदि जटिल विधियों की कोई आवश्यकता नहीं होती। फिर भी वशीकरण, सम्मोहन, उच्चाटन आदि सहकर्मों, रोग-निवारण तथा प्रेत-बाधा शांति हेतु जहां शास्त्रीय प्रयोग कोई फल तुरंत या विश्वसनीय रूप में नहीं दे पाते, वहां ‘शाबर-मंत्र’ तुरंत, विश्वसनीय, अच्छा और पूरा काम करते हैं।


शाबर मंत्र साधना के महत्वपूर्ण बिंदु: इस साधना को किसी भी जाति, वर्ण, आयु का पुरुष या स्त्री कर सकते हैं। इन मंत्रों की साधना में गुरु की इतनी आवश्यकता नहीं रहती क्योंकि इनके प्रवर्तक स्वयंसिद्ध-साधक रहे हैं।


फिर भी कोई पूर्णत्व को प्राप्त निष्ठावान् साधक गुरु बन जाए या मिल जाए तो सोने पे सुहागा सिद्ध होगा और उसमें होने वाली किसी भी परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है। षट्कर्मों की साधना तो बिना गुरु के न करें।


साधना के समय नित्य-नैमित्तिक कर्मों को पूर्ण करके श्वेत या रक्त वस्त्र या फिर साधना के मंत्र प्रयोग में वर्णित वस्त्र धारण करना चाहिए। आसन ऊन या कंबल का श्वेत, रक्तवर्णी या पंचवर्णी ग्रहण करें तथा एक बार आसन पर सुखासन में बैठकर जप की नियत संख्या पूर्ण कर ही आसन से उठें।


साधना में घी या मीठे तेल का दीपक एक पटल पर नवीन वस्त्र बिछाकर उसके ऊपर जलाएंगे, जब तक मंत्र जप चले। अगरबत्ती या धूप किसी भी प्रकार की प्रयुक्त हो सकती है परंतु शाबर मंत्र साधना में गूगल तथा लोबान की अगरबत्ती या धूप की महत्ता मानी गयी है।


पुष्प, शुद्ध जल, नैवेद्य यथाशक्ति अर्पण करें। मानस भाव उत्साह व श्रद्धा से पूर्ण हों तो मंत्र शीघ्र ही जागृत हो जाते हैं। जहां दिशा का निर्देश न हो वहां पूर्व तथा उत्तर दिशा की ओर मुख करके साधना करनी चाहिए। इस्लामी साधना में पश्चिम दिशा का महत्व है।


जब तक दिशा निर्देश न हो दक्षिण की ओर मुंह न करें। जहां माला का निर्देश न मिले वहां कोई भी माला प्रयोग में ला सकते हैं। वैसे तुलसी, चंदन, रुद्राक्ष, स्फटिक की माला विशेष फलदायी है। इस्लामी शाबर मंत्र साधना में ‘सीपियों या हकीक’ की माला का विधान है।


यदि माला न हो तो कर रूपी मनोअंक माला का प्रयोग किया जा सकता है। नियमानुसार माला 108 मनकों वाली ही हो। जप की गति मध्यम हो, न तेज न कम। तन्मयता, श्रद्धा, विश्वास मंत्र सिद्धि के अचूक साधन हैं।


अविश्वास, अधूरा विश्वास व अश्रद्धा से फल प्राप्त नहीं होगा। मंत्र बड़ी ही सरलता से सिद्ध हो जाते हैं, परंतु साथ ही विषमता यह है कि इन मंत्रों की साधना करते समय विचित्र प्रकार की भयानक आवाजें सुनायी पड़ती हैं या डरावनी शक्लें दिखने लगती हैं।


इसलिए इन साधनाओं में धैर्य और साहस बहुत ही आवश्यक है। जप के समय किसी भी परिस्थिति में घबराएं नहीं। न ही जप व आसन छोड़ें। साधना-काल में एक समय भोजन करें तथा ब्रह्मचर्य का पालन करें।


साधना दिन या रात्रि में किसी भी समय कर सकते हैं। शाबर मंत्र साधना सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, दशहरा, गंगा दशहरा, शिवरात्रि, होली, दीपावली, रविवार, मंगलवार, पर्वकाल, सूर्य संक्रांति या नवरात्रियों से प्रारंभ की जा सकती है।


मंत्र का जाप जैसा है वैसा ही करें, अपनी तरफ से कोई परिवर्तन न करें। उच्चारण की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।


मंत्र जप घर के एकांत कमरे में, मंदिर में, नदी-तालाब-गौशाला, पीपल वृक्ष या जप विधि में निर्देशित स्थान पर ही करें। साधना प्रारंभ करने की तिथि-दिन याद रखें।


प्रतिवर्ष उन्हीं तिथियों में मंत्र का पुनः जागरण करें। जागरण में कम से कम एक माला जप के साथ होम (यज्ञ) भी करें। अधिक जप करने पर अधिक फलदायी होता है।

भाई यदि उनका मन होगा तो वह स्वयम आपसे व्यक्तिगत सम्पर्क कर लेंगे। मैं किसी के मान को ठेस नही पहुंचा सकता।

माता जी के सब पुत्र है और आदेश करें सब वयवस्था परमात्मा करेंगे हम लोग निमित्त मात्र है।।

नहीं। यह इशारा है तुम्हारी सोंच में बदलाव का। अब नशा छोड़ो और तैयार हो नए अनुभव के लिए।

वैसे यह किसी मातृ तुल्य रिश्तेदार की मृत्यु का भी संकेत हो सकता है।

आदरणीय विपुल सर जी

महोदय   कई महीनों पहले आप ने   ढोल गवार शुद्ध पशु नारी    पर एक बहुत ही सुंदर लेख लिखा था  जो कि एकदम सटीक था  एक बार वहीं पोस्ट डालने की कुपा करें   धन्यवाद

http://freedhyan.blogspot.com/2018/09/blog-post_16.html

मित्र। आपका अनुभव उत्तम है पर यह कुछ भी नहीं। शक्तिपात दीक्षा के बाद इस ग्रुप में कुछ सदस्य है जिनको खेचरी उड्डयन और जलन्धर बन्ध जो रामदेव जैसे लोग भी नही कर सकते वह स्वतः लग जाते है। अतः आप भयभीत न हो। आनन्द ले। यह प्रणायाम इत्यादि गौण है जो स्वास्थ्य के साथ प्रारंभिक स्तर की होती है।

आप mmstm चालू रखे। आपकी दीक्षा का समय आ रहा है।

मित्र आप यह लेख अन्य लेखों के साथ मेरे ब्लॉग पर देख ले।

Freedhyan.blogspot.com

कोई अनुभव न अच्छा होता है न बुरा। यह बस शक्ति का खेल होता है।

आप अपने गुरूपर श्रद्धा रखे। हा यदि आपको इसके आगे की दीक्षाये जैसे ब्रह्मचर्य या सन्यास चाहिये तो गुरू बदलना पड़ेगा। क्योंकि आसाराम ग्रहस्थ्य है।

देखिये गुरू के शरीर पर न जाये ये एक शक्ति है। गुरू का शरीर गलती कर सकता है अपने कर्मो का प्रारब्ध का फल भी भोग सकता है। पर उनकी शक्ति निष्कलंक होती है। अतः आप अपने गुरू को ही समर्पित रहे।

जय गुरुदेव।

देखिये। आसाराम जी के शरीर ने जो पूर्व में वर्तमान में गलत कार्य किये है उनका फल तो भोगना ही पड़ेगा।

पर ज्ञान और शक्ति तो निराकार शुद्ध और निष्कलंक होती है।

अतः आप गुरू तत्व को समर्पित हो। एक वार आसाराम के नाम या शरीर को छोड़ सकती है।

अनुभव को पकड़ कर न बैठे। यह सब पड़ाव होते है।

देखिये विज्ञान की डॉक्टर की सीमा है।

यह क्रिया है।

दुनिया के सामने न करे। यह जगत आपको पागल समझेगा।

विपुल सर आप कह रहे थे कि एक बार आनंदमय कोष में पहुंच जाने के बाद आनंदित रहते हुए सांसारिक कार्यों को कर सकते हैं

आनंदमयकोष में पहुंचना मतलब सहस्त्रार का सक्रिय होना? ? ?

जी

आपकी शक्ति कंट्रोल नही है। आप कहाँ रहती है।

लगे रहो मुन्ना भाई

क्या आप दोबारा शक्तिपात दीक्षा लेकर संतुलित होना चाहेगी।

देखिये यह डिग्री होती है। आसाराम जी के भी पिता धरती पर है। मैं समझा रहा हूँ किसी का अपमान नही कर रहा।

हा जो संस्कार जनित प्रारब्ध होते है वह यदि बीमारी के रूप में है तो स्वतः ठीक हो जाते है। बस साधन करते रहो।

आप कहाँ रहते है।

कालपी, जनपद-जालौन, उ.प्र.

ग्रेजुएट हूं..नौकरी कर रहा हूं

व्यक्तिगत आओ

मतलब उनसे भी शक्तिशाली गुरू है जो प्रचार प्रसार से दूर रहते है।

कर ले। नम्बर में जल्दबाजी नही।

सभी नए सदस्यों का स्वागत है। ग्रुप में केवल आध्यात्मिक अनुभव हेतु ही पोस्ट डाले। गुड़ मार्निंग इवनिग और फोटो पोस्ट करने से बचे।

अपने लिखे भजन इत्यादि डाल सकते है।

मित्र आर्यसमाजियों के साथ और अन्य परम्पराओं के साथ पूर्वाग्रहीत सोंच कुछ हद तक झक होती है।

जैसे मैं सभी मन्त्र समान देखता हूँ। महाराज जी शक्तिपात किसी भी शब्द नाम या मनचाहे मन्त्र से कर देते है। पर कुछ लोग है जिनकी बुद्धि विकसित नही होती वह किसी एक के पीछे ही पड़े रहते है।

प्रभु जी, यूं तो हमाऱा परिवार भी आर्य समाजी ही है, मेरे पिता जी आर्य समाजी, मेरी माँ सनातनी, प्रभाव माँ आर्य समाज का आदर करती है पिता जी सनातन का।  मेरे अभिभावक कहते है की कभी भी एक चीज़ को रटो मत, समझो, क्योंकि यदि समझोगे नही तो सामने वाली सोच या वस्तु तुम्हे अपनी गिरफत में ले लेगी। वैसे आर्य समाज बुरा नही यह हर प्रकार के पाखण्ड से बचाता है, धर्म के कारोबार से बचाता है यदि बुरे है तो इसके पैरोकार।

कर्मगति टारे नाही टरे।

दुनिया समझ नही पा रही है। यह भक्ति की अवस्था है।

आप घरवालों के नाम व्यक्तिगत पोस्ट कर दे। मैं एक दो दिन में मन्त्र दे दूंगा।

अतः आप सब ने देखा होगा जितने भी संतों ने ईश्वर के दर्शन किये उन सभी संतों ने जन मानस कि सेवा के लिए परोपकार के श्रेष्ठ और शुभ कर्म भी किये.


अकर्मण्य को कुछ भी हासिल नहीं हो सकता.

इनको लेख का रूप देकर डालो।

कल ध्यान में मन्त्रो का तुलनात्मक अध्ययन किया। मेरी निगाह में सब समान है व्यक्ति विशेष का अंतर है बस। सब सिद्ध हो चुके है। पर मन्त्रो में नवार्ण मन्त्र को श्रेष्ठतम बताया। क्योकि गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र नवार्ण मन्त्र में ही समाहित है।

कारण भी समझाया गया। समय मिलने पर लिखूंगा।

मित्र साक्षात्कार हेतु समाधि आवश्यक नही। समाधि पर भी लिख रहा हूँ। लोगो को बहुत भरम है।

http://freedhyan.blogspot.com/2018/09/blog-post_17.html

आपने मेरे लेख को पढा नही। मैं बार बार कहता हूँ। सब नाम मन्त्र इत्यादि सिद्ध यानि जीवित हो चुके है। आप कुछ भी करो पर करो। बिना जाने बिना बुझे। सतत निरन्तर निर्बाध समर्पण के साथ।

मैंने सिर्फ मजबूरीवश तुलना करने का दुस्साहस किया। जो मेरी क्षमता के बाहर है। परंतु व्यर्थ के छोटे बड़े मन्त्र के विवाद के कारण मुझे इस पर चर्चा करने हेतु ध्यान और मीमांसा करनी पड़ी।

यह मुझे अच्छा नही लगा। किंतु अज्ञानी ज्ञानियों के लिए जो छोटा बड़ा पूवाग्रह लेकर बैठे है अपनी अपनी सीमित सोच को दुनिया मे प्रचारित कर रहे है।

मेरे लिए नवार्ण गायत्री महामृत्यंजय राम नाम बिट्टल सब नाम बराबर। यह सत्य है मेरा आधार मन्त्र नवार्ण है पर मुझे क्रिया या ध्यान हेतु कुछ भी चलता है और बराबर क्रिया भी होती है।

मुझे लगता है मुझे सभी देवों का आशीष है। माँ गायत्री का भी अनुग्रह है।

जय महाकाली गुरुदेब। जय महाकाल।

मेरे विचार से यह उचित भी था ताकि लोग मन्त्रो के रहस्य भी जान सके। दूसरे यह माँ जगदम्बे की कृपा से अचानक ही हो गया और तर्क मीमांसा स्वतः स्पष्ट हो गई।

मैंने तो लिख भी दिया है अंत मे मैं अज्ञानी मूर्ख मुझे कुछ नही पता। सब माँ की कृपा ने लिखवाया।

यही सत्य है। जापक अधिक महत्वपूर्ण है।

जो घड़ा खाली होता है उसमें अधिक द्रव भरत है। जिसमे कचरा हो तो पहले वह खाली होता है। यह स्थिति उनकी है जो शरण मे आते है।

दूसरी बात गीता रामायण चालीसा मन्त्र नाम जप सब स्वतः सिद्ध है जीवित है। अतः बिना अर्थ जाने या न जाने इसमें कोई अंतर नही। बस आवषयक है आपकी एकाग्रता और समर्पण और जप संख्या।

पृष्ठ पर जाने हेतु लिंक दबायें: मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य  

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

 

 

MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  सनातन पुत्र देवीदास विपुल खोजी
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/

Monday, July 1, 2019

बीज मंत्र: क्या, जाप और उपचार

बीज मंत्र: क्या, जाप और उपचार

सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

 विपुल सेन उर्फ विपुल लखनवी,
(एम . टेक. केमिकल इंजीनियर) वैज्ञानिक एवं कवि
मो.  09969680093
  - मेल: vipkavi@gmail.com  वेब:  vipkavi.info वेब चैनलvipkavi
ब्लाग: freedhyan.blogspot.com,  फेस बुक:   vipul luckhnavi “bullet


मित्रो एक प्रश्न है कि क्या हम अलग अलग बीज मंत्रो को मिला सकते है? और अगर यदि मिला सकते है तो कौन कौन सा बीज मंत्र है जिसको हम एक साथ जप सकते है। 

 

बीज मंत्रो की ऊर्जा अनन्त है और रहस्यो से भरी है। परमपिता परमेश्वर की कृपा से इस संसार में हर जीव की उत्पत्ति बीज के द्वारा ही होती है चाहे वह पेड़-पौधे हो या फिर मनुष्य योनी।  बीज को जीवन की उत्पत्ति का कारक माना गया है। बीज मंत्र भी कुछ इस तरह ही कार्य करते है।  हिन्दू धरम में सभी देवी-देवताओं के सम्पूर्ण मन्त्रों के प्रतिनिधित्व करने वाले शब्द को बीज मंत्र कहा गया है।  सभी वैदिक मंत्रो का सार बीज मंत्रो को माना गया है।  हिन्दू धरम में सबसे बड़ा बीज मंत्र ” ॐ ” है।  अन्य शब्दों में बीज मंत्र किसी भी वैदिक मंत्र का वह लघु रूप है जिसे मंत्र के साथ प्रयोग करने पर वह उत्प्रेरक का कार्य करता है। | बीज मंत्रोंको सभी मन्त्रों के प्राण के रूप में जाना जा सकता है जिनके प्रयोग से मन्त्रों में प्रबलता और अधिक हो जाती है। 

 

बीज मंत्रों के जप से देवी-देवता अति शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्त का उद्धार करते है | बीज मंत्रों का उच्चारण आपके आस-पास एक सकारात्मक उर्जा का संचार करता है | जीवन में आने वाले घोर से घोर संकट भी बीज मंत्रों के उच्चारण से दूर हो जाते है | किसी भी प्रकार के असाध्य रोग की गिरफ्त में आने पर , आर्थिक संकट आने पर, इनके अतिरिक्त समस्या कोई भी हो, बीज मंत्रों के जप से लाभ अवश्य प्राप्त होता है | बीज मंत्रों के नियमित जप से सभी पापों से मुक्ति मिलती है | ऐसा व्यक्ति सम्पूर्ण जीवन मृत्यु के भय से मुक्त होकर जीता है व अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है |

 

बीज मंत्र कुछ इस प्रकार होते है :- ॐ, क्रीं, श्रीं, ह्रौं, ह्रीं, ऐं, गं, फ्रौं, दं, भ्रं, धूं, हलीं, त्रीं, क्ष्रौं, धं, हं, रां, यं, क्षं, तं ,  ये दिखने में छोटे से बीज मंत्र अपने अन्दर बहुत से शब्दों को समाये हुए है।  उपरोत्क सभी बीज मंत्र अत्यंत कल्याणकारी है जो अलग-अलग देवी-देवताओं के प्रतिनिधत्व करते है। अब यह प्रमाणित हो चुका है कि ध्वनि उत्पन्न करने में नाड़ी संस्थान की अनेक नसें आवश्यक रूप से क्रियाशील रहती हैं। अतः मंत्रों के उच्चारण से सभी नाड़ी संस्थान क्रियाशील रहते हैं। मानव शरीर से 64 तरह की सूक्ष्म ऊर्जा तरंगें उत्सर्जित होती हैं जिन्हें 'धी' ऊर्जा कहते हैं। जब धी का क्षरण होता है तो शरीर में व्याधि एकत्र हो जाती है।

 

आवश्यकतानुसार मंत्रों को चुनकर उनमें स्थित अक्षुण्ण ऊर्जा की तीव्र विस्फोटक एवं प्रभावकारी शक्ति को प्राप्त किया जा सकता है। मंत्र, साधक व ईश्वर को मिलाने में मध्यस्थ का कार्य करता है। मंत्र की साधना करने से पूर्व मंत्र पर पूर्ण श्रद्धा, भाव, विश्वास होना आवश्यक है तथा मंत्र का सही उच्चारण अति आवश्यक है। मंत्र लय, नादयोग के अंतर्गत आता है। मंत्रों के प्रयोग से आर्थिक, सामाजिक, दैहिक, दैनिक, भौतिक तापों से उत्पन्न व्याधियों से छुटकारा पाया जा सकता है। रोग निवारण में मंत्र का प्रयोग रामबाण औषधि का कार्य करता है। मानव शरीर में 108 जैविकीय केंद्र (साइकिक सेंटर) होते हैं जिसके कारण मस्तिष्क से 108 तरंग दैर्ध्य (वेवलेंथ) उत्सर्जित करता है। शायद इसीलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने मंत्रों की साधना के लिए 108 मनकों की माला तथा मंत्रों के जाप की आकृति निश्चित की है। मंत्रों के बीज मंत्र उच्चारण की 125 विधियाँ हैं। मंत्रोच्चारण से या जाप करने से शरीर के 6 प्रमुख जैविकीय ऊर्जा केंद्रों से 6250 की संख्या में विद्युत चुम्बकीय ऊर्जा तरंगें उत्सर्जित होती हैं, जो इस प्रकार हैं


ह्रीं बीज मंत्र: ह्रीं माया बीज है जिसमे की ह से शिव , र से प्रकृति , ईकार से महामाया , नाद से विश्वमाता , बिंदु से दुख हर्ता। अतः इस बीज मंत्र का ऊर्जा विचार और आह्वान हुआ कि हे शिव युक्त प्रकृति रूप में महामाया मेरे दुख का हरण कीजिये। 


श्रीं बीज मंत्र: यह महालक्ष्मी का बीज मंत्र है। यह सौम्य ऊर्जा से सम्बंधित है । इसमें श से महालक्ष्मी र से धन ऐशवर्य ईकार से तुष्टि और बिंदु से दुखहरन की ऊर्जा उत्पन्न होती है। यह बीज मंत्र सिर्फ यही तक सीमित नही है अपितु हमारे लिए एक अत्यंत रहस्यमयी महाविद्या श्री विद्या के द्वार तक ले जाता है । 

 


ह्रौं बीज मंत्र: यह शिव बीज है इसमें ह से शिव का आहवान होता है औ से सदाशिव जो कि शिव का अत्यंत शक्तिशाली रूप है।और  अनुस्वार है दुख हरण । यह बीज मंत्र जितना सामान्य लिखने में है। वास्तव में उतना ही ऊर्जा क्षमता और रेहजयो से भरा भी है। यह बीज मंत्र हमारे लिए बहुत ही उच्च विद्या महामृत्युंजय विद्या के द्वार खोलता है जिसे कहा जाता है मृत संजीवनी महामृत्युंजय विद्या। वह विद्या जिसका अंश भी यदि प्राप्त हो जाये तो साधक को  किसी भी तरह की समस्या से ऊपर ऊथकर किसी भी प्रकार की मृत स्थिति चाहे वह रिश्ता हो या जीवन की कोई और स्थिति, को पुनः स्थापित करने का सामर्थ्य देता है।

 

भं बीज मंत्र: भं बीज भैरव बीज है। भ से भैरव और अनुस्वार से दुख हरण। इसकी ऊर्जा उग्र है और तँत्र में इसका बहुत प्रयोग भी होता है।

 

क्रीं बीज मंत्र:यह बीज काली बीज है। इस बीज मंत्र में क से काली र से ब्रह्म ईकार से महामाया आदिशक्ति और बिंदु से दुखहरन अतः इस बीज मंत्र का अर्थ हुआ ब्रह्मशक्ति सम्पन्न महामाया काली मेरे दुखो के हरण करें। यह बीज मंत्र अत्यंत ही उग्र ऊर्जा से भरा है इसके प्रयोग भी बहुत है बहुत से मानसिक विकारों को पूर्ण रूपेण डोर करने की क्षमता है इस बीज में। और तँत्र में तो यह बहुत ही उच्च स्थान रखता है। मारण कर्म तक इससे सम्पन्न किये जाते है।

 

ऐं बीज मंत्र:यह सरस्वती बीज मंत्र है। इसमे ए से सरस्वती का आह्वान होता है और अनुस्वार दुख हरण है।  इस बीज मंत्र सृष्टी ज्ञान को समाहित किए हुए है।

क्लीं बीज मंत्र: यह कामदेव बीज है।और वशीकरण सम्मोहन और अनन्त सौंदर्य भोग और उच्चता स्वयम में लिए हुए है। इसमे क से कामदेव ल से इंद्र ईकार से तुष्टि और  अनुस्वार सुख दाता है।

 

गं बीज मंत्र:यह गणेश बीज है इसमे ग से गणपति और बिंदु से दुख हरण का आह्वान होता है।

 

हुम् बीज मंत्र:  यह अत्यंत शक्ति शाली अत्यंत ही उग्र प्रभावी बीज है। क्रीम की तरह ही इसका प्रयोग भी तँत्र कर्मो में बहुत होता है और मानसिक विकार दूर करने के लिए भी प्रयोग होता है। ह से शिव उ से भैरव और अनुस्वार से दुखहर्ता का आह्वान होता है।

 

ग्लौं बीज मंत्र: यह भी गणेश बीज है और अत्यंत प्रभावी भी। इसमें ग से गणेश ल से सृष्टी औ से तेज ओज और ऊर्जा बिंदु से दुख हरण का आह्वान होता है।


स्त्रीं बीज मंत्र: स्त्रीं बीज मंत्र को माँ तारा का बीज मंत्र भी कहा जाता है  और इसका प्रयोग कई अन्य प्रयोगों में भी होता है। यह उग्र और सौम्य दोनो प्रकार से प्रयोग होता है। इसका अर्थ है स से मा दुर्गा का आह्वान त से तारन शक्ति  र से मोक्ष या मुक्ति और ईकार से महामाया आदिशक्ति का आह्वान होता है और अनुस्वार दुखहरन। अतः इस बीज मंत्र का अर्थ हुआ है माँ दुर्गा तारिणी रूप में अर्थात माँ तारा के रूप में आदिशक्ति की शक्ति से मेरे कष्टों से मुक्ति हो। और मेरे दुखो का हरण हो। यह मन्त्र तँत्र प्रयोगों में कष्ट मुक्ति के लिए अत्यधिक प्रयोग होता है।


क्ष्रौं बीज मंत्र:यह नरसिंह बीज है वे नृसिंह जो कि विष्णु का उग्र रूप है अतः इसकी ऊर्जा भी अत्यंत शीघ्र प्रभावी है और उग्र प्रभावी है। सौम्य हृदय वालो को बिना गुरु कृपा के उग्र प्रभावी प्रयोग नही करने चाहिए। इस बीज में क्ष से नृसिंह भगवान र से ब्रह्मशक्ति औ से शक्तिशाली और उर्ध्वकेशी भयानक रूप  और बिंदु से दुखहरण का आह्वान है। अर्थ हुआ नरसिंह भगवान जो कि उर्ध्वकेशी और उग्र रूप वाले है वे ब्रह्मशक्ति से युक्त हो मेरे दुखो का नाश करे। सामान्य साधक को इस बीज मंत्र के जाप से दूर रहना चाहिए।

 

शं बीज मंत्र : यह शंकर बीज है  श से शिव के शंकर रूप और बिंदु से  दुखहरन का आह्वान होता है| 


फ्रॉम बीज मंत्र: यह बीज मंत्र कलयुग के प्रत्यक्ष देवता भगवान हनुमान का बीज मंत्र है। इस मंत्र को उनकी कृपा प्राप्ति के लिए ध्यान किया जाता है। परन्तु इसकी विधियां अत्यंत गोपनीय है अतः गुरु कृपा से ही प्राप्त कर के जाप करे।

 


क्रोम बीज मंत्र :  यह भी काली बीज ही है  इसमें क काली  र ब्रह्म और औ  से भैरव रूपी शिव और बिंदु से दुखहरण शक्ति का आह्वान होता है यह मन्त्र बहुत ही ज़्यादा उग्र प्रभावी है अतः इसे तुच्छ कामनाओ या फिर किसी के नुकसान के लिए दुरुपयोग नही करना चाहिए और उत्कीलन कर के शुद्ध विचारो से कष्ट मुक्ति के लिए गुरु कृपा से ही प्रयोग करना चाहिए अन्यथा अर्थ के साथ साथ अनर्थ की भी संभावना प्रबल होती है दुरूपयोगो में।

 

दं बीज मंत्र: यह भी अत्यंत गोपनीय और रहस्यमयी बीज मंत्रो में से एक है अतः इसके बारे में गुरु ही शिष्य को बताने का अधिकारी है।


हं बीज मंत्र: यह आकाश बीज है । हमारे पंचतत्वों में से आकाशतत्व का शक्ति रूप है। इस बीज को हनुमान जी के मंत्रो में भी प्रयोग किया जाता है  और अकेले भी। इसको कई बीमारियो के इलाज मानसिक विकारों के इलाज डर भय आदि के इलाज में भी प्रयोग किया जाता है।

 

यं बीज मंत्र: यह अग्नि बीज है। अभी प्रकार की अग्नि के आह्वान के लिए इस बीज का प्रयोग मान्य है ।  जैसे कि कालाग्नि, जठराग्नि इत्यादि।

 

रं बीज मंत्र: यह जल बीज है।

लं बीज मंत्र:  यह पृथ्वी बीज है।

भ्रं बीज मंत्र: यह भैरव बीज है।

 

सृष्टि-देवी माँ के बीज मंत्रो से उपचार!

खं*– हार्ट-टैक कभी नही होता है | उच्च रक्तचाप (हाई बी.पी.), निम्न रक्तचाप (लो बी.पी.) कभी नही होता | * ५० माला जप करें, तो लीवर ठीक हो जाता है | १०० माला जप करें तो शनि देवता के ग्रह का प्रभाव चला जाता है। 

 

बीज मंत्रो से उपचार! * कां, * गुं, * शं

 कां*– पेट सम्बन्धी कोई भी विकार और विशेष रूप से आंतों की सूजन में लाभकारी।  *गुं*– मलाशय और मूत्र सम्बन्धी रोगों में उपयोगी। 

*शं*– वाणी दोष, स्वप्न दोष, महिलाओं में गर्भाशय सम्बन्धी विकार औेर हर्निया आदि रोगों में उपयोगी।

 

बीज मंत्रो से उपचार! * घं, * ढं

घं* – काम वासना को नियंत्रित करने वाला और मारण-मोहन-उच्चाटन आदि के दुष्प्रभाव के कारण जनित रोग-विकार को शांत करने में सहायक।

ढं*– मानसिक शांति देने में सहायक। अप्राकृतिक विपदाओं जैसे मारण, स्तम्भन आदि प्रयोगों से उत्पन्न हुए विकारों में उपयोगी।

 

बीज मंत्रो से उपचार! * पं, * बं, * यं, * रं

पं*– फेफड़ों के रोग जैसे टी.बी., अस्थमा, श्वास रोग आदि के लिए गुणकारी।

बं*– शूगर, वमन, कफ, विकार, जोडों के दर्द आदि में सहायक।

यं*– बच्चों के चंचल मन के एकाग्र करने में अत्यत सहायक।

रं* – उदर विकार, शरीर में पित्त जनित रोग, ज्वर आदि में उपयोगी।

 

बीज मंत्रो से उपचार! * लं, * मं, * घं, * एं

लं*– महिलाओं के अनियमित मासिक धर्म, उनके अनेक गुप्त रोग तथा विशेष रूप से आलस्य को दूर करने में उपयोगी।

मं*– महिलाओं में स्तन सम्बन्धी विकारों में सहायक।

धं* – तनाव से मुक्ति के लिए मानसिक संत्रास दूर करने में उपयोगी ।

ऐं*– वात नाशक, रक्त चाप, रक्त में कोलेस्ट्राॅल, मूर्छा आदि असाध्य रोगों में सहायक।

 

बीज मंत्रो से उपचार! * द्वान्, * ह्रीं, * एं, * वं, * शुं

द्वां*– कान के समस्त रोगों में सहायक।

ह्रीं*– कफ विकार जनित रोगों में सहायक।

ऐं*– पित्त जनित रोगों में उपयोगी।

वं*– वात जनित रोगों में उपयोगी।

शुं*– आंतों के विकार तथा पेट संबंधी अनेक रोगों में सहायक।

 

बीज मंत्रो से उपचार! * हुं, * अं, *

हुं*– यह बीज एक प्रबल एन्टीबॉयटिक सिद्ध होता है। गाल ब्लैडर, अपच, लिकोरिया आदि रोगों में उपयोगी।

अं* – पथरी, बच्चों के कमजोर मसाने, पेट की जलन, मानसिक शान्ति आदि में सहायक इस बीज का सतत जप करने से शरीर में शक्ति का संचार उत्पन्न होता है।

 

सावधानियां...

बीज मंत्रों से अनेक रोगों का निदान सफल है। आवश्यकता केवल अपने अनुकूल प्रभावशाली मंत्र चुनने और उसका शुद्ध उच्चारण करने की है। पौराणिक, वेद, शाबर आदि मंत्रों में बीज मंत्र सर्वाधिक प्रभावशाली सिद्ध होते हैं उठते-बैठते, सोते-जागते उस मंत्र का सतत् शुद्ध उच्चारण करते रहें। आपको चमत्कारिक रुप से अपने अन्दर अन्तर दिखाई देने लगेगा। यह बात सदैव ध्यान रखें कि बीज मंत्रों में उसकी शक्ति का सार उसके अर्थ में नहीं बल्कि उसके विशुद्ध उच्चारण को एक निश्चित लय और ताल से करने में है। बीज मंत्र में सर्वाधिक महत्व उसके बिन्दु में है और यह ज्ञान केवल वैदिक व्याकरण के सघन ज्ञान द्वारा ही संभव है। आप स्वयं देखें कि एक बिन्दु के तीन अलग-2 उच्चारण हैं। गंगा शब्द ‘ङ’ प्रधान है। गन्दा शब्द ‘न’ प्रधान है। गंभीर शब्द ‘म’ प्रधान है। अर्थात इनमें क्रमशः ङ, न और म, का उच्चारण हो रहा है।

 

सावधानियां...

कौमुदी सिद्धांत के अनुसार वैदिक व्याकरण को तीन सूत्रों द्वारा स्पष्ट किया गया है-:

1 - मोनुस्वारः

2 - यरोनुनासिकेनुनासिको तथा

3- अनुस्वारस्य ययि पर सवर्णे।

बीज मंत्र के शुद्ध उच्चारण में सस्वर पाठ भेद के उदात्त तथा अनुदात्त अन्तर को स्पष्ट किए बिना शुद्ध जाप असम्भव है और इस अशुद्धि के कारण ही मंत्र का सुप्रभाव नहीं मिल पाता। इसलिए सर्वप्रथम किसी बौद्धिक व्यक्ति से अपने अनुकूल मंत्र को समय-परख कर उसका विशुद्ध उच्चारण अवश्य जान लें। अपने अनुरूप चुना गया बीज मंत्र जप अपनी सुविधा और समयानुसार चलते-फिरते उठते-बैठते अर्थात किसी भी अवस्था में किया जा सकता है। इसका उद्देश्य केवल शुद्ध उच्चारण एक निश्चित ताल और लय से नाड़ियों में स्पदन करके स्फोट उत्पन्न करना है।

नौ देवियाँ हमारी सर्व रोग रक्षक!

 भय दूर करने बाली शैलपुत्री ।

 स्मरण शक्ति बढ़ाने बाली ब्रह्मचारिणी ।

 हृदय रोग देवी चंद्रघंटा।

 रक्त शोधन देवी कुष्माण्डा।

 कफ रोग-नाशक देवी स्कंदमाता।

 कंठ रोग- शमन देवी कात्यायनी।

 मस्तिष्क विकार-नाशक देवी कालरात्रि।

 रक्त शोधक देवी महागौरी।

 बलबुद्धि बढ़ाने बाली देवी सिद्धिदात्री।

 

MMSTM समवैध्यावि ध्यान की वह आधुनिक विधि है। कोई चाहे नास्तिक हो आस्तिक हो, साकार, निराकार कुछ भी हो बस पागल और हठी न हो तो उसको ईश अनुभव होकर रहेगा बस समयावधि कुछ बढ सकती है। आपको प्रतिदिन लगभग 40 मिनट देने होंगे और आपको 1 दिन से लेकर 10 वर्ष का समय लग सकता है। 1 दिन उनके लिये जो सत्वगुणी और ईश भक्त हैं। 10 साल बगदादी जैसे हत्यारे के लिये। वैसे 6 महीने बहुत है किसी आम आदमी के लिये।"  सनातन पुत्र देवीदास विपुल खोजी
ब्लाग :  https://freedhyan.blogspot.com/


इस ब्लाग पर प्रकाशित साम्रगी अधिकतर इंटरनेट के विभिन्न स्रोतों से साझा किये गये हैं। जो सिर्फ़ सामाजिक बदलाव के चिन्तन हेतु ही हैं। कुलेखन साम्रगी लेखक के निजी अनुभव और विचार हैं। अतः किसी की व्यक्तिगत/धार्मिक भावना को आहत करना, विद्वेष फ़ैलाना हमारा उद्देश्य नहीं है। इसलिये किसी भी पाठक को कोई साम्रगी आपत्तिजनक लगे तो कृपया उसी लेख पर टिप्पणी करें। आपत्ति उचित होने पर साम्रगी सुधार/हटा दिया जायेगा।

 

 



Wednesday, October 28, 2020

संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 3 / brahm gyan kaya khand 3

संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!!  खंड 3

सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

 

👉👉लेख में सुधार और लिंक जुडते रहेगें👈👈

प्रश्न 21. जब योग का एक वाक्य अर्थ तो इतने योग क्यों???

कहीं नाद तो कहीं सहज तो कहीं शब्द कहीं भक्ति कहीं ज्ञान कहीं कर्म??? 

👉👉लेख लिंक: अंतर्मुखी बनाम योग 👈👈

👉👉लेख लिंक: अंतर्मुखी होने की विधियां 👈👈

👉👉लेख लिंक: योग की वास्तविकता और विभिन्न गलत धारणायें 👈👈

 

 
योग का एक ही अर्थ है।

यूं समझें आपको दिल्ली जाना है। मार्ग अलग, कहीं वायु यान कहीं रेलगाडी कहीं सडक कही अपना वाहन

अब सबकी गति और समय अलग। लेकिन आप किस शहर में उसकी दिल्ली से दूरी भी समय के हिसाब से महत्वपूर्ण है।

बस यही समझें।

योग की अनुभूति हेतु आपका साधन

फिर आपकी लगन

फिर आपका मार्ग

आपकी खुद की अवस्था

आप किस परम्परा के हैं। नहीं तो आप नवधा भक्ति के मार्ग या हठयोग मार्गी हैं।

आपके मार्ग का नाम जिसके द्वारा आप अंतर्मुखी होते हैं। उस पद्दति के नाम के आगे योग लगा कर मार्ग का नाम लिख दिया जाता है। 

 

👉👉लेख लिंक  अंतर्मुखी होने की विधियां👈👈


जैसे त्राटक नेत्र मार्ग इस पर ब्रम्हाकुमारी वाले पर यह बात मूर्खतापूर्ण कि हम ही सही बाकी गलत और बहुत सी बातों का श्रुति यानि वेद उपनिषद से न मिलना। यह सिद्ध करता है कि यह अपरिपूर्ण और पूर्वाग्रहित मार्ग। जैसे यह जीवित गुरू नहीं मानते। काम को गलत मानकर पति पत्नि को भाई बहन बना देते हैं। जिस कारण मनुष्य काम के संस्कार न भोग कर उस ऊर्जा को नहीं सम्भाल पाता है और पागल हो जाता है। इस मत ने दुनिया में सबसे अधिक मस्तिष्क रोगी बना दिये।

कुण्डलनी मार्ग को चक्र को नहीं मानते जो सीधे सीधे गीताज्ञान पर प्रहार है। 

 


कान मार्ग जैसे शब्द योग राधास्वामी मत। यह शब्द देकर बाकी को गलत बताकर शिष्य को रोक देते हैं मात्र गुरूभक्ति सिखाते हैं जो बेहद आपत्तिपूर्ण है। फिर भी यह ब्रह्माकुमारी से बेहतर। 

 


नासिका मार्ग़ जैसे विपश्यना अथवा प्रेक्षाध्यान। निराकार कुछ सीमा तक चार्वाक पर यह गीतानुसार है। किंतु यह पूर्वाग्रही नहीं। 

 


मुख मार्ग जैसे मंत्र जप। यह सबसे प्रचलित मार्ग और मेरे अनुसार सबसे सरल सुगम और टिकाऊ मार्ग। पर कौन सा मन्त्र जो विभिन्न समय लेता है। समर्थ गुरू मंत्र, बीज मंत्र सिद्ध मंत्र प्रचलित मंत्र किसी विशेष प्रयोजन हेतु निर्मित मंत्र। 


 

इसमें भी रामपाल मार्गी। यह बात मूर्खतापूर्ण कि हम ही सही बाकी गलत और बहुत सी बातों का श्रुति यानि वेद उपनिषद से न मिलना। यह सिद्ध करता है कि यह अपरिपूर्ण और पूर्वाग्रहित मार्ग। यह विभिन्न मार्ग के मंत्र देकर बाकी को गलत बताकर शिष्य को रोक देते हैं मात्र अपनी भक्ति सिखाते हैं जो बेहद आपत्तिपूर्ण है। बिल्कुल ब्रह्माकुमारी की तरह शिष्य स्वतंत्र नहीं। 

 👉👉कबीर से साक्षात्कार👈👈

 

यह सारे मार्ग अंतर्मुखी करने हेतु शिष्य से प्रयास करवाते हैं। 

 

मेरे अनुसार सर्वश्रेष्ठ मार्ग शक्तिपात और क्रिया योग मार्ग। यह दोनो लुप्त मार्ग सप्तऋषियों द्वारा पुन: प्रकाश में लाये गये। 

 

 

शक्तिपात मार्ग सीधे मोक्ष यानि निर्वाण हेतु। क्रियायोग सिद्धि हेतु श्रम और प्रयास।

शक्तिपात कुण्डलनी जागरण कर अपने संस्कारों को क्षीण कर स्वचलित मार्ग वहीं क्रिया योग सत्वगुणी कर्म कर सत्वगुणी संस्कार संचित कर सिद्धियों हेतु प्रेरण मार्ग। शक्तिपात में सिद्धि मिले न मिले कोई लालसा नहीं।
वैसे सिद्धियां मारग की बडी रूकावट होती हैं।

 👉👉आखिर क्या होती है शक्तिपात योग दीक्षा👈👈

 👉👉क्या होता है शक्तिपात👈👈   

👉👉क्या है क्रिया योग 👈👈

 👉👉क्रिया योग बनाम शक्तिपात👈👈

👉👉 शक्तिपात या दैवीय शक्ति संक्रमण👈👈

👉👉क्रिया व योग या क्रिया योग  👈👈

👉👉शक्तिपात में क्रिया क्या होती है  👈👈

 

सत्गुण में सबसे अच्छी बात यह तमो और रजो को मारकर समय आने पर खुद को विलीन कर मार्ग प्रशस्त कर देता है।

इन दोनों मार्ग में कोई बंधन नहीं साकार निराकार सगुण निर्गुण का विवाद और बात नहीं। यह सभी मार्गों का ज्ञान दे देता है। इसलिये मैं इन दोनों को आज के युग के सर्वश्रेष्ठ मार्ग मानता हूं। 

 

 

बिना गुरूवालों हेतु अपने इष्ट का सतत निरन्तर और निर्बाध मंत्र जप। जो गुरू से लेकर ज्ञान तक। सिद्धियों से लेकर निरवाण तक। साकार से लेकर निराकार तक श्रुति अनुसार चलकर अपने आप पहुंचाने की क्षमता रखता है। बस अनुष्ठानिक मंत्र जप में बडे नाटक और सीमायें होती हैं। 

 

👉👉 मन्त्र जप की अवस्थायें👈👈

👉👉शाबर मंत्र और महत्व  👈👈

 

प्रश्न 22: ओशो पर क्या विचार ???  

 

ओशो एक ज्ञानी योगी थे। किंतु उनका व्यवहारिक जगत में ज्ञान देना त्रुटिपूर्ण हो गया। जिस कारण सनातन की क्षति के साथ समाज में बदचलनी को सहमति मिल गई। इस कारण मैं ओशो को ज्ञानी पापी मानता हूं रावण की तरह। 

 

👉👉 क्यों मानता हूं ओशो को पापी👈👈 

 


प्रश्न 22: क्या हर मनुष्य का एक ही मार्ग या मन्त्र नहीं हो सकता??? 

 

कदापि नहीं। क्योंकि किसी जन्म में कुछ प्राप्त करना हमारे पूर्व जन्मों की अराधनाओं साधनाओं और गुरू की शक्ति पर निर्भर करता है। अत: जैसे हर रोग की अलग दवा वैसे ही हर मानव के लिये अलग मार्ग। 

 


प्रश्न 23: फिर गीता में सिर्फ भक्ति कर्म ज्ञान और राजयोग के साथ सांख्य योग की बात की है। 

 

योग यानि वेद महावाक्य की अनुभूति। जो अलग अलग स्वाद की दिखती है पर है वहीं! जो सार वाक्य समझाता है। सार वाक्य की अनुभूति नहीं होती है यह अभ्यास के द्वारा और वेद महावाक्य की अनूभुतियों के कारण स्वप्रकाशित होता है। 

 

भक्तियोग का मार्ग नवधा है। जो द्वैत से आरम्भ होती है यह मार्ग बेहद आनन्दायक और रस पूर्ण है। प्रेमाश्रु के द्वारा हम वास्तविक रूप में विरह और प्रेम को समझ पातें हैं वहीं राम रस के कारण नशे के बारे में जान पाते हैं। फिर जब द्वैत से अद्वैत का अनुभव होता है तो ज्ञान हो जाता है। और फिर अपने आप कर्म निष्कामता को प्राप्तकर कर्मयोग समझा देते हैं। 

 

वास्तव में भक्तियोग और गृहस्थ जीवन का अनुभव की जगत और ब्रह्म का पूर्ण ज्ञान समझा सकता है।

गृहस्थ तो सन्यासी या ब्रह्मचारी क्या??? 

 

हमारे सनातन के लगभग हर ऋषि की गृहस्थी थी। वह तो बाद में सनातन के प्रचार और रक्षा हेतु सन्यास और ब्रह्मचारी धर्म ध्वजा वाहक बने। 

 

आप देखें आदि शंकर को मंडन मिश्रा की पत्नि से शास्त्रार्थ जीतने के लिये परकाया प्रवेश सिद्धि द्वारा एक राजा के शरीर में चार माह तक रहकर काम शास्त्र को सीखना पडा। जो आजीवन ब्रह्मचारी नहीं जान पाता मतलब अपूर्ण ज्ञान। वहीं सन्यासी को बेहद कठिन बंधनों में रहकर जीवन व्यवतीत करना पडता है। साथ ही यदि कभी काम संस्कार उदित हुये तो फिसलने का डर। 

 

कुछ इसी प्रकार मात्र निराकार के द्वारा योग अनुभव अधूरा क्योकिं उसको साकार मार्ग का ज्ञान नहीं। 

 

मात्र  द्वैत से अद्वैत या साकार से निराकार का मार्ग ही अनुभव पूर्ण ज्ञान दे सकता है। जो शक्तिपात और क्रियायोग में मिलते हैं और भक्ति मार्ग से सहज प्राप्त हो सकते हैं। 

 

 

प्रश्न 24: फिर अष्टांग योग क्या है???

अगले अंक की प्रतीक्षा !!

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!!  खंड 2👈👈

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 3👈👈

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!! खंड 4👈👈

 

आप चाहें तो ब्लाग को सबक्राइब / फालो कर दें। जिससे आपको जब कभी लेख डालूं तो सूचना मिलती रहे।


जय गुरूदेव जय महाकाली। महिमा तेरी परम निराली॥

 
मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य की पूरी जानकारी हेतु नीचें दिये लिंक पर जाकर सब कुछ एक बार पढ ले।
 
मां दुर्गा के नवरूप व दशविद्या व गायत्री में भेद (पहलीबार व्याख्या) 
जय गुरुदेव जय महाकाली।

 

 

 


जय गुरूदेव। जय मां काली॥



Saturday, October 31, 2020

अब तक प्रकाशित प्रश्न। संक्षिप्त ब्रह्म ज्ञान।खंड 1 से खंड 5 / ab tak prakashit brahm gyan ke prashan

संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 1 से  खंड 5 

(यह प्रश्नोत्तरी शायद कहीं मिले )  


सनातनपुत्र देवीदास विपुल "खोजी"

 

 

 अब तक प्रकाशित प्रश्न। संक्षिप्त ब्रह्म ज्ञान।खंड 1 

 

👉👉👉 कैसे हुई मेरी मां काली से दीक्षा । कैसे पहुंचा स्वप्नन और ध्यान के माध्यय से अपनी पूर्व जन्म की गुुुरू परम्परा में 👈👈👈



लेख लिंक 👉👉गुरु की क्या पहचान है?👈👈

मित्रों आप नेट पर वीडियो ढूंढकर देखो अथवा किसी प्रसिद्ध गुरू की दुकान में पूछो! सब इधर उधर घुमायेंगें! पर सीधा उत्तर न देंगें ??

वैसे आप चाहें तो और प्रश्न पूछ्कर इस प्रश्नावली को और अधिक सार्थक बनानें में योगदान कर सकते हैं।



लेख लिंक 👉👉गुरू का महत्व और पहिचान👈👈 

 👉👉ब्रह्मांड की उत्पत्ति👈👈

👉👉लेख में सुधार और लिंक जुडते रहेगें👈👈


1. संक्षेप में ब्रह्मज्ञान क्या है??     लेख लिंक 👉👉आत्म ज्ञान👈👈


 👉👉योग व योगी के स्तर और अनुभव👈👈

2. मतलब


3. क्या मिलेगा ??


 

👉👉 ईश्वर चर्चा से नहीं साधना से मिलता है👈👈

4. परिपक्वता क्या ??


5. मतलब ??

 

 

6. वेद महावाक्य क्या??


7. चार महावाक्य क्या।

   

👉👉क्या होता है अह्म ब्रह्मास्मि और आत्म ज्ञान तत्व👈👈

   

8. सार वाक्य ??


 

9. योग है क्या??


 

10. क्या यह घटित होता है??


 

11. इसका फायदा क्या??


 

12. पर यह हो कैसे??


 

 

13. मतलब क्या ??


 

 

14. कृपया स्पष्ट करें??

 

👉👉बीज मंत्र: क्या, जाप और उपचार👈👈  

 👉👉मंत्र विज्ञान परिचय और बजरंग मंत्र 👈👈

👉👉मातृ शक्ति इच्छापूर्ती बीज मंत्र  👈👈


 

15. फिर साधना क्या??  

लेख लिंक 👉👉क्या अंतर है ध्यान और समाधि में👈👈  

लेख लिंक 👉👉   निद्रा, योग निद्रा, ध्यान निद्रा और समाधि 👈👈

👉👉साधन साधना में अंतर: योग और कुछ उत्तर  👈👈


 

 

16. मार्ग मतलब ??


👉👉नवधा भक्ति : नौ तरीके, मार्ग या द्वार👈👈

👉👉सत्संग और हम👈👈  

👉👉श्रेष्ठ भक्ति कौन सी??👈👈  

👉👉गीता में स्थित प्रज्ञ और स्थिर बुद्धि  👈👈

👉👉प्रकृति, प्रवृति स्थितप्रज्ञ या स्थितअज्ञ? 👈👈

👉👉गीता सार और कुछ उत्तर 👈👈

👉👉समाधि का सम्पूर्ण विवरण  👈👈

👉👉सहस्त्रसार चक्र क्या है 👈👈


 

 

 

17. ब्रह्म क्या है?     लेख लिंक  👉👉ब्रह्म क्या है???👈👈

 

 

18. फिर भगवान परमात्मा ईश इत्यादि क्या है??

 

 

19. फिर यह तेतिस करोड देवता का क्या मामला है??


 

20. और बतायें?? 




संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!!  खंड 2 


👉👉संक्षेप में ब्रह्मज्ञान क्या है?? भाग 1  👈👈

 👉👉लेख में सुधार और लिंक जुडते रहेगें👈👈

 

20. कोटि देवता के बारे में और बतायें??


संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!!  खंड 3

 

प्रश्न 21. जब योग का एक वाक्य अर्थ तो इतने योग क्यों???

कहीं नाद तो कहीं सहज तो कहीं शब्द कहीं भक्ति कहीं ज्ञान कहीं कर्म??? 

👉👉लेख लिंकअंतर्मुखी बनाम योग 👈👈

👉👉लेख लिंक: अंतर्मुखी होने की विधियां 👈👈

👉👉लेख लिंक: योग की वास्तविकता और विभिन्न गलत धारणायें 👈

 

👉👉लेख लिंक  अंतर्मुखी होने की विधियां👈👈


 👉👉कबीर से साक्षात्कार👈👈

 

 👉👉आखिर क्या होती है शक्तिपात योग दीक्षा👈👈

 👉👉क्या होता है शक्तिपात👈👈   

👉👉क्या है क्रिया योग 👈👈

 👉👉क्रिया योग बनाम शक्तिपात👈👈

👉👉 शक्तिपात या दैवीय शक्ति संक्रमण👈👈

👉👉क्रिया व योग या क्रिया योग  👈👈

👉👉शक्तिपात में क्रिया क्या होती है  👈👈

 

👉👉 मन्त्र जप की अवस्थायें👈👈

👉👉शाबर मंत्र और महत्व  👈👈

 

प्रश्न 22: ओशो पर क्या विचार ???  

 


👉👉 क्यों मानता हूं ओशो को पापी👈👈 

 


प्रश्न 22: क्या हर मनुष्य का एक ही मार्ग या मन्त्र नहीं हो सकता??? 

 

प्रश्न 23: फिर गीता में सिर्फ भक्ति कर्म ज्ञान और राजयोग के साथ सांख्य योग की बात की है। 

 

प्रश्न 24: फिर अष्टांग योग क्या है???

अगले अंक की प्रतीक्षा !!


संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 4

  

24. फिर अष्टांग योग क्या है???



 👉👉अष्टांग (अष्ट + अंग) योग क्या है ?👈👈

 👉👉बिना स्वार्थी बने योग नही हो सकता👈👈

मेरी व्याख्या शायद आप कहीं और न पायें। 

 


 

👉👉क्या है षट-अंग, सप्तांग और अष्टांग योग  👈👈


 👉👉पातांजलि के पंच यम क्या हैं?👈👈

 👉👉पातांजलि के पंच नियम क्या हैं?👈👈


 👉👉क्या अंतर है ज्ञान और बुद्धि में👈👈

👉👉विवेक की व्याख्या  👈👈


👉👉क्या है ईश्वर- प्रणिधान अष्टांग योग में  👈👈

👉👉मन, बुद्धि और आत्मा  👈👈



 👉👉क्या हैं “त्याग” के अर्थ यानि प्रत्याहार का रूप👈👈

 


25. तो फिर सनातन में वेद क्या है???


👉👉ब्रह्मचर्य के वास्तविक अर्थ👈👈 

 👉👉वेद, उपनिषद और गीता की जन्म कथा👈👈

👉👉मानव योनि सर्वश्रेष्ठ क्यों??  👈👈

👉👉धर्म क्या??  👈👈

👉👉सत्य की विवेचना 👈👈

 

👉👉क्या है षट्दर्शन और भारत का ज्ञान  👈👈



 

प्रश्न 26: योगी की पहचान क्या है???

आपको योग हो गया यह कैसे मालूम पड़ेगा आपको और दूसरों को???

अगले अंक की प्रतीक्षा !!




संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 5


26. योगी की पहचान क्या है???



27. आपको योग हो गया यह कैसे मालूम पड़ेगा आपको और दूसरों को???


संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 6

 

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!!  खंड 2👈👈

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 3👈👈

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!! खंड 4👈👈

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 5👈👈



 




 

आप चाहें तो ब्लाग को सबक्राइब / फालो कर दें। जिससे आपको जब कभी लेख डालूं तो सूचना मिलती रहे।


जय गुरूदेव जय महाकाली। महिमा तेरी परम निराली॥

 
मां जग्दम्बे के नव रूप, दश विद्या, पूजन, स्तुति, भजन सहित पूर्ण साहित्य व अन्य की पूरी जानकारी हेतु नीचें दिये लिंक पर जाकर सब कुछ एक बार पढ ले।
 
मां दुर्गा के नवरूप व दशविद्या व गायत्री में भेद (पहलीबार व्याख्या) 
जय गुरुदेव जय महाकाली।



👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!!  खंड 2👈👈


👉👉 संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!!  खंड 1 👈👈
👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी! खंड 3👈👈

👉👉संक्षिप्त अष्टखंडी ब्रह्मज्ञान प्रश्नोत्तरी!! खंड 4👈👈






 गुरु की क्या पहचान है? आर्य टीवी से साभार गुरु कैसा हो ! गुरु की क्या पहचान है? यह प्रश्न हर धार्मिक मनुष्य के दिमाग में घूमता रहता है। क...